Last Updated:
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया, ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. फिल्म की रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखी थी. अब उन्होंने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पूरी टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और विरासत की पहचान है. साथ ही उन्होंने देशवासियों से इस बड़े प्रयास का समर्थन करने की अपील भी की है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक इन दिनों नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. इस फिल्म का इंतजार सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों को भी है. अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस भव्य फिल्म को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की अपील की.
आज यानी 5 नवंबर को रामायण रिलीज हो चुकी है.फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. इतना ही नहीं, उनकी ये फिल्म समीक्षकों का भी दिल जीत चुकी है. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने इस फिल्म को लेकर दर्शकों से पोस्ट शेयर करते हुए अपील की है.
अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘रामायण’ को लेकर एक खास मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने पेश करने की एक बड़ी कोशिश है. उनके मुताबिक, यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए मुकाम तक पहुंचाने का काम कर सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी बात आगे रखते हु्ए उन्होंने पूरी टीम को इस दिव्य प्रयास के लिए बधाई दी और सभी से एकजुट होकर इस पहल का समर्थन करने की अपील की. अपने संदेश के आखिर में उन्होंने ‘जय श्री राम’ भी लिखा. अल्लू अर्जुन का मानना है कि ‘रामायण’ जैसे प्रोजेक्ट भारतीय कहानियों और परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. यही वजह है कि उन्होंने फिल्म को केवल एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी एक बड़ी पहल बताया है.
दरअसल, इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी भव्य तैयारियां की जा रही हैं. मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म के टीजर, ट्रेलर और सामने आए विजुअल्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. इसकी स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ आठ बार ऑस्कर जीत चुकी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स भी जुड़ी हुई हैं. फिल्म को दो भागों में तैयार किया जा रहा है और इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की योजना है.
रिलीज शेड्यूल के मुताबिक, फिल्म का पहला भाग आज यानी 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. अब अल्लू अर्जुन के इस खास मैसेज के बाद फिल्म इडंस्ट्री के बाकी लोग भी दिल खोलकर पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि नितेश तिवारी की इस फिल्म की आम जनता ही नहीं, समीक्षक भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लोग भी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखने की अपील कर रहे हैं, साथ ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.