मनीष कश्यप की शादी पर आई बड़ी खबर, हमसफर की फोटो शेयर कर खत्म किया सस्पेंस

मनीष कश्यप की शादी पर आई बड़ी खबर, हमसफर की फोटो शेयर कर खत्म किया सस्पेंस


Last Updated:

Manish Kashyap Marriage News : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली पत्नी की तस्वीर साझा कर दी है. उन्होंने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की घोषणा की है.

Zoom

मनीष कश्यप ने कैप्शन में लिखा, ‘हमसफर का साथ मिला है, अब ज़िंदगी का हर सफ़र खूबसूरत होगा.

पटना. बिहार के चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीष कश्यप की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई है. मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली पत्नी की तस्वीर साझा की है. इसके बाद उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर चल रहा सस्पेंस काफी हद तक खत्म होता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई है.

दरअसल, पिछले कई दिनों से लोग मनीष कश्यप से लगातार सवाल पूछ रहे थे कि आखिर वह शादी कब करेंगे और उनकी होने वाली जीवनसाथी कौन हैं? अब इस सवाल का जवाब खुद मनीष कश्यप की सोशल मीडिया पोस्ट से मिलता दिख रहा है. अनुष्का ने भी उनके साथ एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने कैप्शन में मनीष कश्यप को अपना हमसफर बताया है.

मनीष कश्यप ने लिखा- अब हर सफर तुम्हारे साथ

मनीष कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए खास अंदाज में अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. मनीष कश्यप ने कैप्शन में लिखा, ‘हमसफर का साथ मिला है, अब ज़िंदगी का हर सफ़र खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!’ उनकी इस पोस्ट के साथ अंगूठी और दिल वाले इमोजी भी नजर आ रहे हैं. इससे सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

मनीष कश्यप की पोस्ट सामने आने के बाद अब उनके समर्थकों और फॉलोअर्स के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. लोग उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में अब उनके प्रशंसकों को शादी की तारीख और बाकी जानकारियों का इंतजार है.



Source link