मथुरा में मौत बनकर दौड़ी कार, खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मथुरा में मौत बनकर दौड़ी कार, खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम


Last Updated:

Mathura News: मथुरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया.

Zoom

मथुरा में 3 लोगों की मौत.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के राया थाना क्षेत्र के गजू गांव के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया. इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनकी पहचान जवाहर सिंह, उनके पुत्र हरवीर और नाती के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार करीब 150 किमी/घंटा थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काफी दूर खेत में जाकर रुकी. कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई.

कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया. इससे यातायात बाधित हो गया. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने में जुटा है.

इधर, तीन मौतों पर पूरे गांव में मातम पसर गया है. हर कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर ये अचानक से क्या हो गया. बेचारे परिवार ने सोचा भी नहीं था कि काम पर गए बेटा-पुत्र नहीं लौटेंगे. हर कोई बस दुखी है और गुस्सा जता रहे हैं.



Source link