मऊ से वाराणसी जाना है? गाजीपुर और आजमगढ़ रूट की दूरी, समय, टोल टैक्स और बसों की पूरी जानकारी यहां देखें

मऊ से वाराणसी जाना है? गाजीपुर और आजमगढ़ रूट की दूरी, समय, टोल टैक्स और बसों की पूरी जानकारी यहां देखें


Mau to Varanasi Route: यदि आप मऊ जनपद से वाराणसी जाना चाहते हैं तो मऊ जनपद से कई रूट जाते हैं, एक गाजीपुर होकर तो दूसरा आजमगढ़ होकर. अब आइए जानते हैं वाराणसी जाने के लिए आपके लिए सबसे बेहतर रूट कौन हो सकता है और कितना समय लगेगा. क्योंकि इन दो रूटों से जाने के लिए अलग-अलग समय तय होंगे और अलग-अलग खर्च आएंगे, तो आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा रूट सही हो सकता है.

गाजीपुर-सैदपुर रूट: समय, दूरी और टोल प्लाजा
यदि आप अपने साधन से वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे हैं तो मऊ जनपद से सैदपुर, गाजीपुर होते हुए वाराणसी जा सकते हैं, जिसकी दूरी आपकी 117 किलोमीटर आएगी. इस दूरी को तय करने में आपको 2 घंटे 21 मिनट लग सकते हैं. हालांकि इस रूट पर आपको एक टोल प्लाजा मिलेगा.

यदि आपके पास अपना साधन नहीं है, बस या ट्रेन से जाना चाहते हैं तो इस रूट से जा सकते हैं. क्योंकि इस रूट पर आपको आसानी से गोरखपुर, गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए बस मिल जाती है. जहां आप बस या अपने निजी साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं, और आपको 2 घंटे 21 मिनट का समय लगेगा जिसकी दूरी लगभग 117 किलोमीटर तय करनी पड़ेगी.

आजमगढ़-देवगांव रूट: दूरी और सफर का आकलन
मऊ से दूसरा रूट मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए आजमगढ़ से देवगांव होते हुए वाराणसी जाता है. इसकी दूरी आपकी 135 किलोमीटर आएगी, जिसकी दूरी तय करने में आपको 3 घंटे से ऊपर लग सकते हैं. हालांकि एक टोल टैक्स इस रूट पर भी आपको मिलेगा. लेकिन यदि आप मऊ शहर से जाते हैं तो यह रूट आपको दूर पड़ेगा, लेकिन मऊ जनपद के घोसी या मुहम्मदाबाद गोहना से जाना चाहते हैं तो यह रूट आपके लिए सही साबित हो सकता है.

मुहम्मदाबाद गोहना से सैदपुर या आजमगढ़ विकल्प
क्योंकि यदि आप मुहम्मदाबाद गोहना से जाना चाहते हैं तो आपको इस रूट से 118 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसमें आपको 2 घंटे 35 मिनट लग सकते हैं. लेकिन मुहम्मदाबाद गोहना से ही यदि सैदपुर होते हुए वाराणसी जाना चाहते हैं तो आपको 105 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी और इस रूट पर आपको टोल प्लाजा नहीं मिलेगा. और आसानी से अपने सफर को तय कर सकते हैं, हालांकि इस रोड पर आपको रोडवेज बस की सुविधा कम मिलेगी क्योंकि इस रोड से रोडवेज बसों का आवागमन कम होता है.

मधुबन और घोसी वालों के लिए सही रूट का चुनाव
यदि आप मधुबन से वाराणसी जाना चाहते हैं तो आपको मऊ से गाजीपुर होते हुए वाराणसी जाना आसान होगा. क्योंकि यह दूरी आपको कम तय करनी पड़ेगी. यदि इसी दूरी को घोसी होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना से आजमगढ़ होते हुए यदि वाराणसी जाते हैं तो आपको लंबा सफर तय करना पड़ेगा. इसलिए यदि मऊ और मधुबन से आपको जाना है वाराणसी तो आपको गाजीपुर से होते हुए वाराणसी जाना आसान होगा.

यदि मुहम्मदाबाद गोहना या घोसी से जाना चाहते हैं वाराणसी तो आपको आजमगढ़ से होते हुए वाराणसी जाना आसान होगा. क्योंकि इस रोड पर आपको हर 30 मिनट पर एक रोडवेज बस की सुविधा मिल जाएगी या फिर चिरैयाकोट होते हुए सैदपुर होते हुए अपने साधन से वाराणसी जा सकते हैं. क्योंकि इस रूट पर रोडवेज बसों का आना-जाना कम होता है, यहां आपको निजी साधन से सफर तय करना पड़ सकता है.



Source link