जानिए क्या है प्राचीन मर्म चिकित्सा पद्धति, जो मिनटों में दूर करता है बड़े से बड़ा दर्द

जानिए क्या है प्राचीन मर्म चिकित्सा पद्धति, जो मिनटों में दूर करता है बड़े से बड़ा दर्द


बलिया: आज हम आपको एक ऐसी जादुई चिकित्सा के बारे में बताने और दिखाने जा रहे हैं, जो वाकई हैरान करने वाला है. जी हां बिल्कुल सही सुना आपने, सही प्वाइंट्स को दबाया और असहनीय दर्द छूमंतर… चौंक गए न आप, यही कारण है कि, इसको आयुर्वेद का सबसे असरदार और महत्वपूर्ण पद्धति के रूप में जाना जाता है. दर्द के अलावा भी कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने में यह मर्म चिकित्सा पद्धति बेहद चमत्कारिक है. इन बिंदुओं को तो आयुर्वेद ने सीधे प्राण का रूप दिया है. ध्यान रहे, इस पद्धति को अपने मन से न करे, यह एक अनुभवी चिकित्सक के देखरेख में ही करने की सलाह दी जाती है. आइए विस्तार से जानते हैं…

क्या है मर्म चिकित्सा

शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सहायक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे 10 साल अनुभवी डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंचकर्म में एक बहुत असरदार पद्धति होती है, जिसको मर्म चिकित्सा पद्धति कहते हैं. मर्म चिकित्सा आयुर्वेद की एक प्राचीन और पारंपरिक इलाज का तरीका है. मर्म शरीर का वह स्थान हैं, जहां मांस, शिरा, स्नायु, अस्थि और संधि का मिलन होता हैं और प्राण (जीवन ऊर्जा) का निवास होता है, इतना महत्व दिया गया है.

कैसे होता है इलाज

एक शरीर में 107 मर्म यानि ऊर्जा बिंदु होते हैं और इन्हीं मर्म को सही जगह पर दबाने से चमत्कार होता है. इन्हीं मर्म को दबाकर मरीजों को ठीक किया जाता है. इसका असर तुरंत दिखता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, दर्द कहीं और रहता है, लेकिन दूसरे पॉइंट को दबाया जाता हैं और दर्द तुरंत छूमंतर हो जाता हैं. शरीर में वर्मम एक महत्वपूर्ण बिंद (Vital Points) होता हैं, जिसको आघात लगने पर यदि ज्यादा आघात लग जाए, तो मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है. यदि वैसे 107 मर्म हैं उसमें से किसी भी मर्म पे आपका चोट लगता है, तो कुछ न कुछ आपको इफेक्ट करता ही करता है. इसलिए मर्म को दबाने से पहले आप ये देख लें कि किसको मर्म को कौन छेड़ रहा है. हाथों में भी मर्म होते हैं, जिसको प्रेस करने पर मरीज को उस एरिया की दिक्कत या दर्द से राहत मिलती हैं.

मर्म यह भी बताते हैं कि आपके शरीर में दिक्कत है या नहीं. शरीर में ज्यादा दिक्कत हो, तो पॉइंट्स या मर्म को टच करने पर बहुत ही ज्यादा दर्द होता हैं. यदि कोई दिक्कत नहीं है, तो दर्द नहीं होगा. इन्होंने केवल मर्म चिकित्सा से अब तक 50 से अधिक मरीजों को एकदम ठीक कर चुके हैं. इसके अलावा यह आयुर्वेद में अन्य पद्धति से भी मरीजों को स्वस्थ्य करते हैं. यहां मरीज ऐसे ऐसे आते हैं, जो वर्षों से इधर-उधर इलाज करा करके हार मान चुके हैं, तो तुरंत दो मिनट में पॉइंट्स को दबाने से आराम मिल जाता हैं.

कई रोगों पर है रामबाण

मर्म चिकित्सा कई रोगों में रामबाण है, लेकिन दर्द को तो मिनटों में गायब कर देता है. मौके पर एक बाबा आए हुए हैं, जो इधर उधर 10 साल तक इलाज करा करके थक गए थे. इसके घुटने में काफी दर्द रहता था. जानकारी मिली तो उन्होंने मर्म चिकित्सा करवाया, इसके बाद खुद खड़ा होकर उन्होंने कहा कि, पहले से तो बहुत ज़्यादा आराम मिल रहा है. उनका मानना था कि, वह 50% ठीक हो गए हैं. माइग्रेन में एक खास पॉइंट्स को दबाते ही सर दर्द गायब हो जा रहा है. अब बाबा अपने मित्रों को भी इस मर्म चिकित्सा के चमत्कार के बारे में बता रहे हैं.



Source link