WPL 2027 Schedule: मुंबई-आरसीबी के बीच पहला मैच, 14 जनवरी से 7 फरवरी तक टूर्नामेंट, महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान

WPL 2027 Schedule: मुंबई-आरसीबी के बीच पहला मैच, 14 जनवरी से 7 फरवरी तक टूर्नामेंट, महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान


होमखेलक्रिकेट

MI-RCB के बीच पहला मैच, 14 जनवरी से 7 फरवरी तक टूर्नामेंट, WPL शेड्यूल का ऐलान

Last Updated:

Women’s Premier League 2027 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी. वडोदरा में सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

Zoom

महिला प्रीमियर लीग 2027 के शेड्यूल का ऐलान.

नई दिल्ली. महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट में से एक विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पांचवें सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जनवरी को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले से होगी. खिताब के लिए पांच टीमें मैदान पर उतरेंगी और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा. WPL 2027 के सभी 22 मैच वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे.

दो शहरों में होंगे सभी मुकाबले
WPL 2027 के सभी 22 मैच वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला चरण वडोदरा में होगा, जहां 14 से 24 जनवरी तक 11 मुकाबले खेले जाएंगे. इस चरण का आखिरी मैच 24 जनवरी को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा. इसके बाद एक दिन के ब्रेक के बाद कारवां मुंबई पहुंच जाएगा. दूसरे चरण की शुरुआत भी आरसीबी और मुंबई इंडियंस के मुकाबले से होगी. दोनों टीमें 26 जनवरी को एक बार फिर आमने-सामने होंगी. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लीग चरण के 9 मुकाबले खेले जाएंगे. लीग का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा.

5 टीमें, डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. यानी हर टीम लीग चरण में बाकी चारों टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी. लीग चरण के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी. वहीं, चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों का सफर लीग चरण के साथ ही खत्म हो जाएगा.

5 फरवरी को एलिमिनेटर, 7 फरवरी को फाइनल
WPL 2027 के प्लेऑफ मुकाबले भी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे. एलिमिनेटर 5 फरवरी को होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. इस बार किसी भी दिन डबल हेडर मुकाबला नहीं रखा गया है.

तीसरी बार खिताब जीतने पर आरसीबी और मुंबई की नजर
मौजूदा चैंपियन आरसीबी इस बार भी अपना खिताब बचाने उतरेगी. टीम की कोशिश तीसरी बार ट्रॉफी जीतने की होगी. वहीं, मुंबई इंडियंस भी तीसरे खिताब के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन खास होगा. टीम पिछले चारों सीजन में फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत सकी है. दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी.

डब्ल्यूपीएल 2027 का पूरा शेड्यूल
वडोदरा (बीसीए स्टेडियम)
14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस.
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स.
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस.
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स.
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस.
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस.
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स.

मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम)
26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स.
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स.
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स.
31 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु.
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स.
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स.
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स.
5 फरवरी: एलिमिनेटर
7 फरवरी: फाइनल



Source link