दिवाली पर तिजोरी में रखी ये 2 चीजें बदल सकती हैं किस्मत? जानिए मां लक्ष्मी से जुड़ी खास मान्यता

दिवाली पर तिजोरी में रखी ये 2 चीजें बदल सकती हैं किस्मत? जानिए मां लक्ष्मी से जुड़ी खास मान्यता


Last Updated:

Diwali Vastu Tips: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने दीपावली पर सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए कुछ खास वास्तु उपाय बताए हैं. 8 नवंबर 2026 को मनाई जाने वाली दीपावली पर तिजोरी में कौड़ी रखना और मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ माना गया है.

दीपावली का त्योहार आते ही हर घर में साफ-सफाई से लेकर सजावट और पूजा-पाठ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई अपने घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाता है तो कोई मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाता है. मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. यही वजह है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. क्या आपको पता है कि दीपावली के दिन पूजा-पाठ के साथ वास्तु से जुड़े कुछ खास उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है? अगर आपके घर में भी वास्तु से जुड़ी कोई परेशानी है या फिर आप चाहते हैं कि पूरे साल घर में धन-धान्य की कमी न हो, तो दीपावली के दिन कुछ खास उपाय जरूर कर सकते हैं.

दरवाजे के दोनों ओर 11 घी के दीपक जलाने चाहिए
दरअसल, इस साल 2026 में 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा. इसको लेकर देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि दीपावली का दिन वास्तु के लिहाज से भी बेहद खास माना जाता है. इस दिन घर की सही दिशा और कुछ खास चीजों का ध्यान रखकर कई शुभ उपाय किए जा सकते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के प्रवेश का रास्ता माना जाता है. दीपावली के दिन मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही दरवाजे के दोनों ओर 11 घी के दीपक जलाने चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है.दीपक जलाते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि दीपक का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर हो.

पीली कोड़ी और गोमती चक्र से जुड़े से करें वास्तु उपाय
उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए तिजोरी में कौड़ी रखना भी शुभ माना जाता है. इसके लिए सात पीली कौड़ियां और 11 गोमती चक्र लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांध लें. इसके बाद इस पोटली को घर की तिजोरी में उत्तर-पश्चिम दिशा में रख दें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में धन का आगमन बना रहता है. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है. साथ ही वास्तु से जुड़े दोषों को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी इसे शुभ उपाय माना जाता है.

घर के आस पास बिल्कुल गंदगी ना रखे
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि दीपावली के दिन घर के हर कोने की अच्छी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए. खासकर घर के मुख्य दरवाजे, पूजा घर और तिजोरी के आसपास गंदगी नहीं रहने देनी चाहिए. कई बार लोग सिर्फ घर की सजावट पर ध्यान देते हैं, लेकिन घर के कोनों और उन जगहों की सफाई भूल जाते हैं. जहां लंबे समय से सामान रखा रहता है. ऐसे में दीपावली से पहले घर को पूरी तरह साफ रखना चाहिए.मान्यता है कि साफ-सुथरे और व्यवस्थित घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.



Source link