US Midterm Election Results 2026 LIVE: US Midterm Result| अमेरिका में बचेगी ट्रंप की बादशाहत 3 सर्वे में हुए पीछे दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर

US Midterm Election Results 2026 LIVE: US Midterm Result| अमेरिका में बचेगी ट्रंप की बादशाहत 3 सर्वे में हुए पीछे दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर


Last Updated:

US Midterm Election Results 2026 Latest Update: इस वक्त दुनियाभर की मीडिया की नजरें अमेरिका के मध्यावधि चुनावों पर ही टिकी हुई हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले कुछ महीनों में काम ही इतने दिलचस्प किए हैं क…और पढ़ें

Zoom

सर्वे में पीछे चल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप. (रॉयटर्स)

US Midterm Election Results 2026 live: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया कुछ राज्यों में पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर चल रही है. अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हैं. लाखों मतदाताओं के वोट यह तय करेंगे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाकी दो साल का कार्यकाल कितना आसान रहेगा या उन्हें विपक्ष की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इन चुनावों को ट्रंप सरकार के कामकाज पर जनता की राय के तौर पर भी देखा जा रहा है. महंगाई, अर्थव्यवस्था, माइग्रेशन और ईरान के साथ जारी संघर्ष प्रमुख चुनावी मुद्दे रहे हैं.

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच कांटे की टक्कर

इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर चुनाव हुआ है. इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी मतदान हुआ. डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन का बहुमत खत्म करने की है. इसके लिए उसे प्रतिनिधि सभा में तीन और सीनेट में चार सीटों का सीधा फायदा हासिल करना होगा.

कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. शुरुआती रुझान वोटिंग के बाद से आने लगे हैं. भारत में रुझानों का सिलसिला आज सुबह से ही देखने को मिलेगा. हालांकि कड़े मुकाबलों और डाक से आए मतपत्रों की गिनती के कारण अंतिम नतीजों में देरी हो सकती है.

सीनेट के नतीजों पर खास नजर

सीनेट में फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 और डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं. सत्ता का संतुलन बदलने के लिए डेमोक्रेट्स को चार सीटों का फायदा चाहिए. वहीं प्रतिनिधि सभा के नतीजे भी ट्रंप की राजनीतिक ताकत तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

3 सर्वे में पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से पहले आए तीनों सर्वे ट्रंप के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं. जॉन ज़ोग्बी स्ट्रैटेजीज के 1-2 नवंबर के सर्वे में डेमोक्रेट्स को 53% और रिपब्लिकन्स को 47% समर्थन मिलता दिख रहा है, जबकि YouGov के 30 अक्टूबर के सर्वे में डेमोक्रेट्स 53% और रिपब्लिकन्स 44% पर हैं. PolityIQ के नेशनल पोलिंग औसत में भी यही हाल है, डेमोक्रेट्स को 52.7% और रिपब्लिकन्स को 43.2% समर्थन मिल रहा है. इस तरह तीन के तीन सर्वे में डेमोक्रेट्स 6 से 9.5 प्रतिशत अंकों की बढ़त पर हैं. हालांकि ये सिर्फ सर्वे हैं और इन्हें नतीजों की गारंटी नहीं माना जा सकता.

November 4, 202606:00 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: इंडियाना और केंटकी के कुछ इलाकों में मतदान खत्म, वोटों की गिनती शुरू

US Midterm Election Update News: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में इंडियाना और केंटकी के कुछ हिस्सों में मतदान खत्म होने के साथ वोटों की गिनती शुरू हो गई है. भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे पहले मतदान केंद्र बंद हुए. दोनों राज्यों के बाकी इलाकों में मतदान खत्म हो चुका है. इस बार केंटकी में मिच मैककोनेल के रिटायर होने के बाद सीनेट सीट पर नया मुकाबला है. रिपब्लिकन एंडी बार का सामना डेमोक्रेट चार्ल्स बुकर से है, वहीं इंडियाना की नौ में से सात सीटें रिपब्लिकन के पास हैं.

November 4, 202605:55 IST

US Midterm Election Results 2026 LIVE: कब आएंगे चुनाव के नतीजे? भारतीय समय के मुताबिक जानें वोटिंग खत्म होने का समय

US Midterm Election Update News: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए मंगलवार को लाखों लोगों ने मतदान किया. इन चुनावों से प्रतिनिधि सभा की 435, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों में गवर्नर पद का फैसला होगा. नतीजों का असर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के बाकी दो साल पर पड़ेगा. अमेरिका के अलग-अलग टाइम जोन के कारण मतदान केंद्रों पर वोटिंग अलग-अलग समय पर खत्म होगी. भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4:30 बजे पहले और 11:30 बजे आखिरी मतदान केंद्र बंद होंगे.



Source link