SP Congress Seat Sharing Update: सपा-कांग्रेस गठबंधन घोषणा की आई डेट, आराधना मिश्रा ने प्रियंका गांधी से मीटिंग की बताई डिटेल

SP Congress Seat Sharing Update: सपा-कांग्रेस गठबंधन घोषणा की आई डेट, आराधना मिश्रा ने प्रियंका गांधी से मीटिंग की बताई डिटेल


Last Updated:

SP Congress Seat Sharing update: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं? अगर होगा तो कब होगा. इन तमाम सवालों का जवाब करीब-करीब सामने आ गए हैं. 3 नवंबर को दिल्ली में प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात के बाद लखनऊ लौटीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने विस्तार से बताया कि सपा के साथ गठबंधन में बात कहां तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत सकारात्मक है, पूरी उम्मीद है कि नवंबर के आखिर तक गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा. उन्होंने सीटों की संख्या बताने से तो इनकार कर दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि यह पहले ही तय हो जाएगा कि किस सीट पर सपा प्रत्याशी होंगे और कहां पर कांग्रेस के.

Zoom

यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर आराधना मिश्रा मोना ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर लखनऊ लौटी हैं.

लखनऊ: पिछले ढाई-तीन महीने से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी इन दोनों के बीच संभावित गठबंधन में असमंजस पैदा कर रहे. अब काफी ऊहापोह के बाद कांग्रेस की नई नवेली प्रदेश अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा मोना ने बता दिया है कि नवंबर के महीने में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा हो जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद करीब 15 दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए रहीं आराधना मिश्रा ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की हैं.

प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद आराधना ने गठबंधन की बताई बात

प्रियंका गांधी के साथ 3 नवंबर को हुई मीटिंग के बाद लखनऊ लौटीं आराधना मिश्रा ने विस्तार से बताया कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कब और कैसे होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत के बाद यही लक्ष्य तय हुआ है कि हर हाल में 2027 का चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है. चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा है कि हम राज्य की विभिन्न कमेटियां जैसे मेनिफेस्टो कमेटी, कोऑर्डिनेशन कमेटी, कैंपेन कमेटी को जल्द से जल्द फाइनल करने को कहा गया है. संगठन की मजबूती के लिए भी काम करने को कहा गया है. प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेतृत्व ने आश्वस्त किया है कि यूपी चुनाव में जैसे-जैसे उनकी जरूरत होगी, वो यहां आएंगे.

मोना नहीं बताया कि सपा-कांग्रेस में कितनी सीटों पर हुई डील

सपा-कांग्रेस के गठबंधन और सीट शेयरिंग पर आराधना मिश्रा ने कहा- ‘मैं एक बात को स्पष्ट कर दूं कि बात चल रही है. दोनों नेताओं में सकारात्मक बात हो रही है, पर अभी संख्या पर जो भी निर्णय है वह मेरी जानकारी में नहीं है. संख्या को लेकर अभी बातचीत चल रही है, पर मुझे यह उम्मीद है कि बहुत जल्दी हो जाएगा. दोनों तरफ से सबकुछ सकारात्मक है.’

कांग्रेस 180 सीटें मांग रही है तो सपा 80 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं दिख रही है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा- ‘लक्ष्य हमारा है 2027 और उससे भी मजबूत लक्ष्य है 2029. हमें इस गठबंधन से 2027 में सरकार बनानी है. 2029 के लक्ष्य के लिए हमें मजबूत संगठन तैयार करना है. जमीन हमारी 2027 में बनेगी.’ उन्होंने कहा कि संगठन एक रात में नहीं बनता है. संगठन में बहुत मेहनत लगती है। बहुत निर्णय लेने पड़ते हैं। बहुत समीक्षाएं करनी पड़ती है। बहुत सारे प्रयोग करने पड़ते हैं। तो वो समय अब है. यह सारी चीज कर करके हम 2029 के लिए मजबूत जमीन बनाएंगे.

आराधना ने बताया किन 40 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी

कांग्रेस के छह सांसदों के हिसाब से उन क्षेत्रों की 40 सीटों पर दावेदारी के सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि वह एक समीक्षा का अपना तरीका है. इससे एक बात कंफर्म है कि इन सीटों पर कांग्रेस मजबूत है. लेकिन गठबंधन की राजनीति में कोई भी चीज जब तक निर्णय ना हो जाए तब तक कुछ भी कंफर्म नहीं होता है. पर एक पॉजिटिव चीज है कि उन 40 सीटों पर कांग्रेस मजबूत है। तो वो एक एक सांकेतिक बात हम कह सकते हैं। पर यह निर्णय हर सीट पर और बहुत जल्दी होने वाला है। हम जल्द निर्णय लेकर घोषणा करेंगे किस सीट पर कांग्रेस या किस पर समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार होगा.

आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन की बात नवंबर के आखिर तक फाइनल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि फरवरी या मार्च में चुनाव होंगे. ऐसे में हमारे पास तैयारियों के लिए ज्यादा समय नहीं है, इसलिए मेरी प्राथमिकता है कि नवंबर के आखिर तक गठबंधन को लेकर सारी बातें फाइनल हो जाए.



Source link