IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप की आंधी के बाद विराट कोहली की पड़ी मार, पहले वनडे में न्यूजीलैंड का काम तमाम

IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप की आंधी के बाद विराट कोहली की पड़ी मार, पहले वनडे में न्यूजीलैंड का काम तमाम


होमखेलक्रिकेट

अर्शदीप की आंधी के बाद कोहली की पड़ी मार, पहले वनडे में न्यूजीलैंड का काम तमाम

Last Updated:

IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप सिंह के चार विकेट के बाद विराट कोहली के 51 गेंद में 74 रन के बूते भारत ने बहुत आसानी से न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया. अब पांच मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सात नवंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा.

Zoom

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शानदार साझेदारी हुई.

ऑकलैंड: पहले गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को कहीं का नहीं छोड़ा फिर बची कसर विराट कोहली ने निकाल ली. नतीजा ये रहा कि भारत ने पहला वनडे आसानी से पांच विकेट (DLS मैथड) से अपने नाम किया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 185 रन पर ही ऑलआउट हो गई. जवाब में जब भारत की बैटिंग आई तो बारिश के चलते दो बार मैच रोकना पड़ा. बाद में भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन खराब मौसम भी टीम इंडिया की जीत नहीं टाल पाया.

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अपने 38वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर 51 गेंद में 74 रन बनाए. इस दौरान सिर्फ 35 गेंद में फिफ्टी भी पूरी की. अगर लक्ष्य बड़ा होता तो कोहली आसानी से शतक भी बना सकते थे. बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह जैकब डफी की गेंद पर कैच आउट हुए. विराट की पारी 13 चौके और एक छक्के से सजी थी. इस दौरान विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हो गए हैं, उनसे पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (8720) के नाम थी.
पहले वनडे में विराट कोहली का शानदार अर्धशतक

रोहित शर्मा और अक्षर पटेल 0 पर आउट
भारत जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. छह गेंद पर वह एक भी रन नहीं बना सके, जिसके बाद एकबार फिर उनकी वनडे टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. रोहित के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हुई. गिल 56 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए. जैकब डफी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने अक्षर पटेल का तब कैच लपका जब वह भी 0 के स्कोर पर थे. अंत में बड़ा शॉट मारकर फिनिश करने के चक्कर में श्रेयस अय्यार 13 गेंद में 15 रन बनाकर आउट. केएल राहुल और नमन धीर नाबाद लौटे.

बारिश की वजह से बदल गया लक्ष्य
भारत का स्कोर जब 10.5 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए था, तभी बारिश आ गई, जिसके कारण एक घंटे से ज्यादा समय तक खेल नहीं हो पाया, इसके बाद मैच को 40 ओवर का कर दिया गया. इस तरह से भारत को तब जीत के लिए 175 गेंद पर 113 रन बनाने पड़े. जब बारिश रुकी तो विराट कोहली 29 और कप्तान शुभमन गिल 17 रन पर खेल रहे थे.

अर्शदीप ने झटके चार विकेट
न्यूजीलैंड की टीम अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में सिमट गई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के वर्कलोड मैनेजमेंट और चोट के कारण नहीं खेलने के बावजूद भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने अनुकूल परिस्थितियों में मिलकर नौ विकेट लिए जिससे भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 185 रन पर ढेर कर दिया.



Source link