e-KYC और PNG के चक्कर में अटके कनेक्शन? भोपाल में 8 महीने से नए गैस कनेक्शन पर रोक, 20 हजार आवेदन अटके


Last Updated:

Bhopal: भोपाल में घरेलू गैस कनेक्शन पर 8 महीने से अघोषित रोक लगने से करीब 20 हजार आवेदन अटके हैं और 14.2 किलो के नए सिलेंडर कनेक्शन ऑप्शन पोर्टल से गायब है. शहर की 46 गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है. ऐसे में उपभोक्ता ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं.

Top Deals Inside

कनेक्शन न मिला तो ब्लैक में खरीद रहे सिलेंडर, 2100 रुपये तक देने को मजबूर लोगZoom

आचार्य शिवकांत(भोपाल), 

Bhopal Gas Connection Freeze: राजधानी में नया घरेलू गैस कनेक्शन लेना इन दिनों आसान नहीं रह गया है. मार्च 2026 से 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के नए कनेक्शन बंद बताए जा रहे हैं. इस अघोषित ब्रेक को करीब 8 महीने हो चुके हैं और इस दौरान लगभग 20 हजार आवेदन अटके हुए हैं. बताया जा रहा है कि ऑनलाइन पोर्टल से नए कनेक्शन का विकल्प भी हट गया है. ऐसे में लोग चाहकर भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. एजेंसियों के पास भी इस बारे में कोई साफ जवाब नहीं है.

एजेंसियों से मायूस लौट रहे लोग
शहर में गैस की 46 एजेंसियां हैं, लेकिन हर एजेंसी पर रोजाना 8 से 10 लोग नया कनेक्शन लेने पहुंच रहे हैं. फिर भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है.

कनेक्शन की संख्या में भारी गिरावट
पहले एजेंसियों पर रोजाना 150 से 200 नए कनेक्शन मिल जाते थे. अब हालात यह हैं कि पिछले 3 महीने में 1000 कनेक्शन भी जारी नहीं हो सके हैं.
कई लोग सोच रहे थे कि 14.2 किलो का कनेक्शन नहीं मिल रहा तो 5 किलो या 10 किलो का छोटा सिलेंडर ले लें. लेकिन ये भी ऑप्शन नहीं बन पाए हैं.

ब्लैक में खरीदने की मजबूरी
वहीं, कनेक्शन न मिलने से लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं. उन्हें एक सिलेंडर के लिए 1800 से 2100 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. यह कीमत आम परिवार के बजट पर भारी पड़ रही है.

क्या है कनेक्शन रुकने की वजह?
ऐसा माना जा रहा है कि बायोमेट्रिक e-KYC को अनिवार्य किए जाने और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने के कारण नए सिलेंडर कनेक्शन रोके गए हैं. हालांकि, इस बारे में अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. इसके अलावा नए कनेक्शन के इंतजार में बैठे हजारों परिवार अब भी सही जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.



Source link