Last Updated:
Himachal Jobs: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए 6 नवंबर को मंडी जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार होंगे.
मंडी. हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में है तो खबर उनके काम की है. आपकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है और आप हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे हैं तो आप सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के पदों लिए आवेदन कर सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के द्वारा इसके लिए 400 पदों पर भर्ती की जा रही है. जिसके साक्षात्कार आगामी 6 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में लिए जाएंगे. साक्षात्कार प्रक्रिया में दसवीं पास और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं. यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी. चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार रुपए से 16 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.
इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन और आवास इत्यादि की सुविधा प्रदान की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पंजाब, गुजरात, बेंगलुरू, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएगी. प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
छह नवंबर को होंगे इंयरव्यू
प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन और आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी और आने-जाने का यात्रा टिकट भी कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा. इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और छायाप्रतियां, हिमाचली प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड व रोजगार पंजीकरण पत्र व बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) को लेकर 6 नवम्बर प्रातः 10:30 बजे मंडी खलियार स्थित जिला रोजगार कार्यालय पहुंचें. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं.