हिट पर हिट दे रहा था बेटा, फिर भी नाखुश थे ऋषि कपूर, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को याद आई पिता की नसीहत

हिट पर हिट दे रहा था बेटा, फिर भी नाखुश थे ऋषि कपूर, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर को याद आई पिता की नसीहत


Last Updated:

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं में हैं. मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है. बीते मंगलवार को मुंबई में सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. कल, 5 नवंबर को रामायण थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. रणबीर कपूर ने साई पल्लवी, रवि दुबे के साथ अमिताभ बच्चन के क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए थे.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण में श्रीराम का किरदार अदा किया है. फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी बज बना हुआ है. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर ने अपने को-स्टार्ट के साथ केबीसी पर शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की थीं.

पर्दे पर रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं. भगवान राम से अच्छा बेटा तो शायद ही कोई हो सकता है. पर्दे पर आदर्श पुत्र के रोल में नजर आने से पहले रणबीर कपूर ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अपने पिता संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी.

रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के बीच नोंक-झोंक भरा रिश्ता था. दोनों के बीच की तकरारें जग-जाहिर थीं. ऋषि कपूर भी कई बार बेटे रणबीर के साथ खटपट की बातें इंटरव्यूज में कहते रहते थे. अब रणबीर कपूर ने भी केबीसी पर कहा कि उनके पिता कभी उनके काम की तारीफ नहीं करते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर से उनके पिता के साथ रिश्ते और उनसे मिली सीख के बारे में पूछा. अमिताभ ने कहा कि उन्होंने रणबीर को बचपन से देखा है और ऋषि कपूर के साथ भी काफी काम किया है. उन्होंने रणबीर से जानना चाहा कि क्या उन्हें कोई ऐसा पल याद है, जब उनके पिता ने उनके अभिनय की तारीफ की हो.

इस सवाल के जवाब में रणबीर ने बताया कि उनके पिता उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा सहमत नहीं होते थे. रणबीर के मुताबिक, ऋषि कपूर को उनके फिल्मों का चयन अच्छा नहीं लगता था. रणबीर जिस तरह की फिल्में करते थे ऋषि कपूर उससे इत्तेफाक नहीं रखते थे.

रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उनके पिता को उनकी फिल्मों का चयन समझ नहीं आता था. रणबीर ने इस दौरान अपनी कुछ चर्चित फिल्मों का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि ‘वेक अप सिड’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’, ‘बर्फी!’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों को लेकर उनके पिता के मन में सवाल थे.

ऋषि कपूर को समझ नहीं आता था कि उनका बेटा ऐसे किरदार क्यों निभा रहा है, जो पारंपरिक हिंदी फिल्मों के हीरो से बिलकुल अलग है. रामायण में राम के रोल में नजर आने वाले रणबीर कपूर ने अपने परिवार की परंपरा के बारे में भी कुछ राज साझा किए.

वो कहते हैं कि उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर की एक मशहूर सीख थी, ‘कला देश की सेवा में’. वो अपने परिवार के हर सदस्य को ये सीख देते थे कि उन्हें देश की सेवा में कला के फील्ड में योगदान देना है. इसी बात का हवाला देते हुए ऋषि कपूर ने रणबीर से कहा था कि वो कौन से देश की सेवा कर रहे हैं.

रणबीर के मुताबिक, उस समय उन्हें पिता की इस बात का असली मतलब समझ नहीं आता था. एक अभिनेता के तौर पर वह जिन किरदारों से जुड़ाव महसूस करते थे, उन्हें ही पर्दे पर निभाना चाहते थे. उनकी पसंद और फिल्मों को लेकर उनका अपना नजरिया था, इसलिए वह उसी दिशा में आगे बढ़ रहे थे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link