Gayatri Devi style statements : अगर फैशन की दुनिया में क्लासिक एलिगेंस और बेमिसाल नजाकत की बात होती है, तो जयपुर की राजमाता गायत्री देवी का नाम सबसे ऊपर आता है. उन्हें सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में स्टाइल और रॉयल्टी का पर्याय माना जाता था. उनकी सादगी, उनका ग्रेस और उनके पहनने का अंदाज कुछ ऐसा था कि उस दौर के बड़े-बड़े फैशन मैगजीन और डिजाइनर भी उनके कायल हो गए थे. आइए जानते हैं कि कैसे राजमाता गायत्री देवी ने फैशन की दुनिया(vintage fashion inspiration) पर राज किया और उनके कौन से स्टाइल स्टेटमेंट्स आज भी हमारे लिए इंस्पिरेशन हैं.
(Image Instagram)
पैस्टल शिफॉन साड़ियों का जादू-
जब भी हम राजमाता गायत्री देवी को याद करते हैं, तो आंखों के सामने सबसे पहली तस्वीर हल्के रंगों की पारदर्शी शिफॉन साड़ियों की आती है. उस दौर में जब भारी भरकम कढ़ाई और महंगे बनारसी सिल्क का बोलबाला था, रॉयल फैमिली में सिल्क का चलन था, तब गायत्री देवी ने पैस्टल शेड्स (जैसे हल्का गुलाबी, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन और आइवरी) की शिफॉन साड़ियों को चुनकर एक नया ट्रेंड सेट किया.
उनकी ये साड़ियां बेहद हल्की होती थीं, लेकिन उनका पल्लू संभालने का अंदाज और उन्हें कैरी करने का ग्रेस ऐसा था कि देखने वाले बस देखते रह जाते थे. उनकी साड़ियों के साथ उनका कॉन्फिडेंस ही उनका सबसे बड़ा गहना था. वह मानती थीं कि असली खूबसूरती चमक-दमक में नहीं, बल्कि कंफर्ट और मिनिमलिज्म में छिपी है.
(Instagram)
मोतियों की माला था सिग्नेचर रॉयल लुक-
राजमाता गायत्री देवी के लुक की बात हो और मोतियों (Pearls) का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता! उनका मोतियों के प्रति प्यार जगजाहिर था. वह अक्सर अपनी सिंपल शिफॉन साड़ी के साथ मोतियों की लंबी लेयर वाली माला, चोकर या क्लासी इयरिंग्स पहना करती थीं.
मोतियों के अलावा, उनका पारंपरिक राजपूती अंदाज, हल्के मेकअप में उनकी नेचुरल खूबसूरती और बालों का वह नपा-तुला जूड़ा या सॉफ्ट वेव्स वाला हेयरस्टाइल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था. वोग (Vogue) मैगजीन ने भी उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था, और सच कहें तो उनका यह अंदाज आज के मॉडर्न एरा में भी उतना ही फ्रेश और ट्रेंडी लगता है.
(Image Instagram)
आज भी ट्रेंडी है उनका फैशन-
राजमाता गायत्री देवी का फैशन ने यह सिखाया कि किस तरह कम में ज्यादा स्टाइलिश दिखा जा सकता है. आज के समय में जब हम वेस्टर्न या फ्यूजन वियर की तरफ भागते हैं, तब हम अपनी क्लासिक इंडियन रूट्स को थोड़ा भूल जाते हैं. अगर आप भी किसी पार्टी, शादी या फॉर्मल इवेंट में रॉयल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो गायत्री देवी के इन फैशन टिप्स को जरूर अपना सकती हैं:-
राजमाता गायत्री देवी के एथनिक फैशन से लें सीख-
-अपनी वॉर्डरोब में एक या दो हल्की पैस्टल शिफॉन साड़ियां जरूर शामिल करें.
-भारी ज्वैलरी की जगह क्लासी मोतियों की माला या एवरग्रीन पर्ल सेट चुनें.
-अपने मेकअप को नेचुरल और सटल रखें, ताकि आपका कॉन्फिडेंस खुलकर सामने आए.
बता दें कि 1970 में पति(महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय, जो जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा थे) के पोलो दुर्घटना में निधन और 1975 में आपातकाल के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जयपुर के महलों पर छापे और टैक्स चोरी के झूठे आरोपों में जेल जाने के बावजूद राजमाता गायत्री देवी ने कभी अपनी शान और गरिमा से समझौता नहीं किया. तिहाड़ जेल के पांच महीनों में भी उन्होंने कैदियों को पढ़ाया और अपनी रॉयल्टी व ग्रेस को बनाए रखा.
पैरोल पर रिहा होने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी और 1976 में अपनी मशहूर आत्मकथा “ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स” लिखी. जीवन में बेटे के निधन और 400 मिलियन डॉलर की संपत्ति के विवाद जैसे कई बड़े दुखों का सामना करने के बावजूद, उनकी खूबसूरती, सादगी और शिफॉन-मोतियों वाले उस बेमिसाल रॉयल फैशन की दीवानी पूरी दुनिया ताउम्र बनी रही, और 29 जुलाई 2009 को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.
अगर आप भी राजमाता गायत्री देवी के इन रॉयल फैशन सेंस के कायल हैं तो आप भी अपनी अगली फेयरवेल या पार्टी में शिफॉन और मोतियों का यह जादू आजमा सकती हैं.