Last Updated:
teams lost an odi despite scoring over 400 runs: वनडे क्रिकेट में 400 रन का स्कोर जीत के लिए काफी माना जाता है. हालांकि, कई मौके ऐसे भी आए हैं, जब टीमों ने 400 से ज्यादा रन बनाकर मैच गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी धाकड़ टीमों के साथ भी ऐसा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को 434 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा करके मैच हार गई थी. भारतीय टीम ने विपक्षी खेमे की उम्मीदों पर पानी फेरा. चलिए जानते हैं ऐसा कब-कब हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2006 में हुआ वनडे मैच कौन भूल सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 434 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया ने सोचा तक नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम दे देंगे. उस समय इस लक्ष्य को हासिल करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था.
हालांकि, साउथ अफ्रीका ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए एक गेंद रहते 438 रन बना दिए और वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड कायम कर दिया. आज भी यह रिकॉर्ड है. ग्रीम स्मिथ के 90 रन और हर्शेल गिब्स की 175 रन की पारी के बाद मार्क बाउचर के नाबाद 50 रन और जोहन वन डर वाथ के तूफानी 35 रन से साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की.
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 2026 में रावलपिंडी में हुआ मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रहा. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद पहले 430 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर पवन रत्नायके का शतक और दासुन शनाका की 97 रन की पारी भारी पड़ती नजर आई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वेस्टइंडीज और भारत के बीच भी 2026 में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बना दिए थे. जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के 101 रन और कप्तान शुभमन गिल की 223 रन की रिकॉर्ड पारी से 44वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वनडे मुकाबला शायद कीवी टीम कभी भूल पाए. 401 रन बनाने के बाद भी न्यूजीलैंड को मैच गंवाना पड़ा. इसकी वजह थी बेंगलुरु के मैदान में हुई भयंकर बारिश. डकवर्थ लुइस नियम के तहत पाकिस्तान ने यह मुकाबला 21 रन से अपने नाम कर लिया था.