मुंगेर विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी छात्रों का आमरण अनशन, बिगड़ने लगी तबीयत, जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

मुंगेर विश्वविद्यालय में तीसरे दिन भी छात्रों का आमरण अनशन, बिगड़ने लगी तबीयत, जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची


Last Updated:

Munger University News: मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्रों का दस सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है. विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के छात्रों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं करने का ऐलान किया है.

Zoom

मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन तेज

मुंगेर. बिहार के विश्वविद्यालय में दस सूत्री मांगों को लेकर छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार के नेतृत्व में छात्र दस सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं. सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. इस बीच अनशनकारियों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी की जांच की. छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है.

स्थायी भवन से लेकर नियमित कक्षाओं की मांग

बता दें कि छात्रों की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय के स्थायी भवन के लिए जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू कराने, नियमित कक्षाएं संचालित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, ऑनलाइन प्रक्रिया में अतिरिक्त गेटवे शुल्क पर रोक लगाने और परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग शामिल है.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो जारी रहेगा आंदोलन

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है.
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा. ऐसे में अब देखना होगा कि छात्रों के आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कदम उठाता है.



Source link