Last Updated:
Mathura Mangal Bazar Diwali Shopping: रोशनी और उल्लास के पावन पर्व दीपावली पर यदि आप अपने घर को कम बजट में बेहद खूबसूरत और भव्य रूप देना चाहते हैं, तो कान्हा की नगरी मथुरा का ‘मंगल बाजार’ आपके लिए सबसे मुफीद ठिकाना है. डैंपियर नगर क्षेत्र में लगने वाले इस साप्ताहिक बाजार में महज ₹5 से लेकर ₹500 तक में घर सजावट के सामान, बर्तन, बच्चों के जरूरी गैजेट्स और फैशनेबल कपड़े उपलब्ध हैं. त्योहार की दस्तक के साथ ही इस बाजार में किफायती और टिकाऊ खरीदारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.
Mathura Mangal Bazar Diwali Shopping: दीपावली पर अगर आप अपना घर सजाना चाहते हैं, तो मथुरा के डैंपियर नगर स्थित मंगल बाजार से आप खरीदारी कर सकते हैं. यहां ₹100 से लेकर ₹500 तक का सामान आपके घर सजाने के लिए मिल जाएगा. दीपावली पर अगर आप सस्ता और टिकाऊ सामान चाहते हैं, तो मंगल बाजार में आकर आप घर सजाने के सामान को खरीद सकते हैं.
धार्मिक नगरी में खरीदारी का मुख्य केंद्र
मथुरा धार्मिक दृष्टि से विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है. देश के कोने-कोने से यहां लोग आकर भगवान की लीलाओं का दीदार करते हैं. जो व्यक्ति यहां आते हैं, वह मार्केट का भी रुख करते हैं. यहां आने वाले लोग सस्ता और टिकाऊ सामान खरीदना पसंद करते हैं. मथुरा में अगर आपको सस्ता सामान खरीदना हो तो यह बाजार आपके लिए बेहद जरूरी है. यहां ₹5 से लेकर ₹500 तक का सामान आपको खरीदने को मिल जाएगा.
भगत सिंह सर्किल से अस्पताल तक सजती हैं दुकानें
मथुरा के डैंपियर नगर के भगत सिंह सर्किल से लेकर महिला जिला अस्पताल तक यह बाजार लगता है. यहां विभिन्न प्रकार के सामान फड़ लगाकर बैठे दुकानदार बेचते हैं. यहां आपको अपना घर दीपावली पर सजाना है, तो विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल फूल-गुलदस्ते मिल जाएंगे. ₹100 से लेकर ₹250 प्रति जोड़ा के हिसाब से यहां घर सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूल मिल रहे हैं.
आर्टिफिशियल फूलों और गमलों की भारी मांग
जमीन पर फड़ लगाकर आर्टिफिशियल फूल बेच रही राया निवासी आशा देवी नाम की महिला ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को हम लोग भगत सिंह पार्क के सामने फड़ लगाते हैं. दीपावली का सीजन चल रहा है. विभिन्न प्रकार के आर्टिफिशियल फूल-गमले हम लोग बेच रहे हैं, जिनकी कीमत ₹100 से लेकर ₹250 प्रति जोड़ी के हिसाब से है. आनंद नाम के फड़ लगाने वाले दुकानदार ने बताया कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है, लोग खरीदारी करने आ रहे हैं. सस्ता और अच्छा सामान बाजार में मिल रहा है. लोगों का रुझान भी दीपावली को देखकर अच्छा नजर आ रहा है.
लंच बॉक्स और पानी की बोतलों पर भारी छूट
महिला दुकानदार मधु, माया देवी ने लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि अगर आपको इस बाजार में सस्ते लंच बॉक्स और पानी की बोतल चाहिए, तो यहां आपको वह भी बच्चों के लंच बॉक्स और पानी की बोतल विभिन्न प्रकार की ₹100 प्रति नग मिल जाएगी. जिन लंच बॉक्स की कीमत और पानी की बोतलों की कीमत बाजार में ₹250 से ₹300 है, वह यहां आपको ₹100 प्रति नग में मिलेंगे.
किफायती कपड़ों और दुपट्टों की बिक्री
अब बात करें अगर कपड़ों की तो यहां आपको कपड़े भी उतनी कम प्राइस में मिलेंगे, जितना आप सोच भी नहीं सकते. स्टैंडी पर लगे हुए यह कपड़े ₹150 प्रति नग के हिसाब से दुकानदार बेच रहा है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान आबिद नाम के दुकानदार ने बताया कि हम लोग अच्छी क्वालिटी का कपड़ा खरीदते हैं. बाजार के हिसाब से हम लोग कपड़े बेचते हैं. ₹150 प्रति नग के हिसाब से कपड़े बेचे जा रहे हैं. कोई भी कपड़ा आपको यहां से सस्ता अन्य बाजार में नहीं मिलेगा.
महिला और लड़कियों के लिए भी यह बाजार सबसे सस्ता है. यहां प्रत्येक मंगलवार को शहर और देहात से लोग आकर दुकान सजाते हैं और अपनी दुकान के हिसाब से यहां बिक्री करते हैं. आपको जो दुपट्टा मार्केट में ₹150 का मिल रहा है, वह आपको मात्र ₹75 में यहां मिल जाएगा. सबसे सस्ता कपड़ा इस मार्केट में आपको खरीदने को मिलेगा.