गुरु, मिर्जापुर में NH-135 की खुली पोल, 50 KM हाईवे क्षतिग्रस्त, अब ओवरब्रिज का हिस्सा टूटा


Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर में नेशनल हाईवे की निर्माण गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पर NH-135 ओवरब्रिज का हिस्सा टूट गया है. दिलीप बिल्डकॉन कंपनी की ओर से बनाए गए इस हाईवे पर निर्माण के बाद से ही मरम्मत का सिलसिला जारी है. 

Top Deals Inside

NH-135 की खुली पोल, 50 KM हाईवे क्षतिग्रस्त, अब ओवरब्रिज का हिस्सा टूटाZoom

एनएच 135 ब्रिज टूटा.

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बार फिर लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां जब नेशनल हाईवे (NH 135) बना तो हर किसी ने राहत की सांस ली. सबको लगा अब किसी जाम के झाम से नहीं जूझना पड़ेगा. मगर, 1200 करोड़ से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरह ही इस हाईवे के ओवर ब्रिज का हाल बेहाल हो गया. लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पर ओवर ब्रिज का हिस्सा टूट गया. इससे आने-जाने वालों को हादसा होने का डर सता रहा है.

मानसूनी बारिश यह सड़क नहीं झेल पाई थी

आपको पता होगा कि दिल्‍ली से देहरादून का सफर… जो कभी लंबा, थकाऊ और 5-6 घंटों का हुआ करता था, वह अब ढाई घंटे में सिमट जाता है. यह प्रोजेक्ट करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना, लेकिन मानसूनी बारिश यह सड़क नहीं झेल पाई थी. बारिश शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी टपकने की बात सामने आई थी. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में ही सड़क पर कुछ जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे. इससे निकलने वाले वाहन हादसे का शिकार हो रहे थे. तब सरकार से लेकर प्रशासन तक की किरकिरी हुई थी. अब बिल्कुल वैसा ही हाल कुछ मिर्जापुर के नेशनल हाईवे का दिख रहा है.

50 किलोमीटर से ज्यादा का हिस्सा फटा

वाराणसी के टेंगरा मोड़ से मध्य प्रदेश के बॉर्डर तक बने हाईवे को दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने बनाया है. मगर इस हाईवे का घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया. इससे ये बनने के तुरंत बाद ही टूटने लगा. आए दिन इस हाईवे पर मरम्मत का काम चलता रहता है. 50 किलोमीटर से ज्यादा का हिस्सा पूरी तरह से फट गया था.

अब लालगंज क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पर नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज का हिस्सा ही टूट गया. इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ गया है. लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है. आप तस्वीरों से इसके हाल का पता लगा सकते हैं. अगर गलती से भी कोई इस पर चला गया तो सीधा मौत के मूंह में जाएगा.



Source link