अनीत पड्डा ने 21 दिन बाद शेयर की बर्थडे की फोटोज, मासूमियत से जीता दिल, अहान पांडे संग दिखी केमिस्ट्री

अनीत पड्डा ने 21 दिन बाद शेयर की बर्थडे की फोटोज, मासूमियत से जीता दिल, अहान पांडे संग दिखी केमिस्ट्री


Last Updated:

अनीत पड्डा ने पिछले साल अहान पांडे के साथ फिल्म ‘सैयारा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. पिछली फिल्म की सफलता से अनीत पड्डा सुर्खियों में बना रही हैं. इस साल 13 अक्टूबर को अनीत पड्डा ने अपना 24वां बर्थडे मनाया. उन्होंने अपने जन्मदिन के 21 दिन बाद अपनी बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की है. अब अनीत पड्डा की ये खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

नई दिल्ली. अनीत पड्डा ने 13 अक्टूबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया था. इस खास मौके पर उन्होंने फेयरीटेल थीम पर शानदार पार्टी रखी थी. इस पार्टी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे लेकिन अनीत पड्डा ने अभी तक खुद अपनी बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर नहीं की थीं. 21 दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज की झलक शेयर की है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत पड्डा की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में उनके को-स्टार अहान पांडे, फिल्म सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी और आलिया भट्ट भी शामिल हुए थे. अनीत पड्डा ने अपने जन्मदिन के जश्न को किसी परियों की कहानी जैसा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

उनकी पार्टी की थीम से लेकर सजावट तक सब कुछ काफी खास नजर आया था. अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों का नया सेट शेयर किया है, जिसमें वह अपने इस खास दिन को दोस्तों और करीबियों के साथ एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनीत की बर्थडे पार्टी की इन नई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान आलिया भट्ट और अहान पांडे के साथ उनकी तस्वीरों ने खींचा है. दोनों सितारों के साथ अनीत की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत पड्डा ने अपने को-स्टार अहान पांडे को गले लगाते हुए फोटो शेयर की है. एक फोटो में आलिया भट्ट ने भी सबका खूब ध्यान खींचा. अनीत पड्डा किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंन फेरीटेल थीम वाली पार्टी के लिए लाइट बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत पड्डा ने अपनी बर्थडे पार्टी में स्पार्कल की कोई कमी नहीं छोड़ी थी. उन्होंने अपने फेस पर भी स्टार्स और स्पार्कल लगा रखे थे. वो इस फेरीटेल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अनीत पड्डा की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत पड्डा ने अपने बर्थडे की फोटोज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लंबा चौड़ा नोट लिखा है. वो लिखती हैं कि बर्थडे के बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं जो उन्हें रुला देती हैं. वो लिखती हैं कि जैसे ही घड़ी में 12 बजते हैं उनके दिमाग में उन सारे पलों की रील चलने लगती हैं. वो सारे पल याद आने लगते हैं जिसमें अच्छे पल थे औऱ बुरे पल रहे. वो सारे खास लोग जिन्होंने उनकी जिंदगी को खास बनाया. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत ने आगे लिखा, ‘मैं अब उन बर्थडे के बारे में सोचती हूं जो अब मुझे बिना दादू के मनाना होगा. उनके बिना भी जिंदगी आगे बढ़ती है. मुझे जूली की भी बहुत याद आती है. हर रात को उसके खर्राटों की आवाज मुझे बहुत याद आती है’. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

अनीत कहती हैं कि उन्हें उन लोगों की बहुत याद आती हैं जिनके लिए वो अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाईं क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पास बहुत समय है. अनीत पड्डा ने कहा कि वो अपने बर्थडे पर हर उस शख्स का आभार जताना चाहती हैं जिन्होंने उनकी जिंदगी को खास बनाया है. (फोटो साभार इंस्टाग्रामaneetpadda_)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link