Last Updated:
Agniveer Salary : अग्निवीरों के पहले बैच को दो साल का सेवा विस्तार मिलने के बाद उनकी सैलरी और सेवानिधि पैकेज को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब अग्निवीर चार के बजाय छह साल तक सेवा दे सकेंगे. ऐसे में जानिए दो साल के एक्सटेंशन के बाद अग्निवीरों की सैलरी कितनी होगी और छह साल बाद सेवामुक्त होने पर उन्हें कितना सेवानिधि पैकेज मिल सकता है.
Agniveer Salary : अग्निवीरों को सेवामुक्ति के बाद स्किल सर्टिफिकेट भी मिलता है.
Agniveer Salary : पहले बैच के अग्निवीरों को केंद्र सरकार ने दो साल का सेवा विस्तार दिया है. मतलब अब 75% अग्निवीर बजाए छह साल में सेवामुक्त होंगे. यह घोषणा सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने की. उन्होंने कहा कि यह फैसला अग्निवीर योजना की समीक्षा के बाद लिया गया है. सीडीएस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्निवीर योजना की तारीफ करते हुए कहा कि सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
सरकार ने पहले बैच के अग्निवीरों को दो साल के एक्शटेंशन को सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी कहा है. अब एक बड़ा सवाल है कि दो साल एक्शटेंशन पाने वाले अग्निवीरों को कितनी सैलरी और छह साल बाद सेवामुक्त होने पर सेवानिधि मिलेगी? दरअसल, सरकार ने साल 2022 में जो अग्निपथ स्कीम का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें चार साल की ही सैलरी और उसके हिसाब से सेवानिधि का ब्यौरा दिया गया था.
एक्शटेंशन के बाद अग्निवीरों की सैलरी
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को मिलने वाले सैलरी पैकेज से 30 फीसदी की कटौती की जाती है. यह कटौती चार साल में जोड़कर मिलता है. साथ ही उतनी ही धनराधि सरकार की ओर से प्रदान की जाती है. चार साल बाद दोनों को जोड़कर जो धनराशि मिलती है, उसे सेवानिधि कहा जाता है. अभी चार साल में अग्निवीरों की सैलरी से 11.71 लाख रुपये सेवा निधि में जमा होता है. सेवामुक्त होने के बाद इतनी ही धनराशि सरकार की ओर से प्रदान की जाती है.
| साल | मासिक पैकेज | कटौती (30%) | हाथ में |
| पहला | 30,000 | 9,000 | 21,000 |
| दूसरा | 33,000 | 9900 | 23,100 |
| तीसरा | 36,500 | 10,950 | 25,550 |
| चौथा | 40,000 | 12,000 | 28,000 |
सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि सेकेंड एंगेजमेंट पीरियड के दौरान अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। पांचवें साल 43500 हजार और छठवें साल करीब 47500 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी। साथ में अट्रैक्टिव सेवानिधि पैकेज भी मिलेगा. उन्होंने बताया कि सेकेंड एंगेजमेंट पीरियड के सेवानिधि पैकेज का हिसाब-किताब पहले चार साल वाले एंगेजमेंट पीरियड से अलग होगा. दो साल के एक्सटेंशन में अग्निवीरों की सैलरी से जितना रुपया कटेगा, उससे 70% अधिक सरकार प्रदान करेगी. अभी चार साल की स्कीम में यह रेशियो 50-50 फीसदी का है.