Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कौन सा चैलेंज देकर ब्लंडर कर दिया?

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कौन सा चैलेंज देकर ब्लंडर कर दिया?


राहुल गांधी ने चुनाव हारने का जैसा रिकॉर्ड बनाया है, वैसा ही रिकॉर्ड शायद वो विदेश जाने का बनाना चाहते हैं. इसीलिए आप देखिए कि हर कुछ दिन में खबर आ जाती है कि राहुल गांधी का बैग पैक हो चुका है, वो विदेश जाने वाले हैं. आज भी ऐसी ही खबर आई. और ये खबर तब आ रही है जब बीजेपी पूरी तरह से अग्रेसिव है. पूरी बीजेपी सड़कों पर उतरी हुई है. खुद अमित शाह इसे लीड कर रहे हैं. पूरा कैंपेन लॉन्च कर दिया है. जितनी भीड़ राहुल गांधी नहीं जुटा पाए, उससे ज्यादा भीड़ तो जगह जगह बीजेपी के इस नए कैंपेन में दिख रहा है. यानी बीजेपी ने अग्रेसिव होकर राहुल और इंडी वालों का खेल ही बिगाड़ दिया. उधर इंडी वालों और इनके इकोसिस्टम के डेली डेली के धरना प्रदर्शन का मामला भी बिगड़ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने आज अलग क्लास इस पर लगा दी. ये सब आपको बताएंगे.

राहुल का सड़क वाला प्लान बैकफायर

लेकिन देख लीजिए कि राहुल गांधी का सड़क वाला प्लान कैसे बैकफायर कर रहा है. बीजेपी ने जिस तरह का काउंटर अटैक किया है, उससे तो राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम हिल गया. जगह-जगह सड़कों पर बीजेपी मार्च निकाल रही है. और लगातार दो दिन से ये हो रहा है. दो दिन से अमित शाह भी राहुल गांधी को चैलेंज कर रहे हैं कि अगर SIR पर बात करनी है, बहस करनी है, तो संसद में आकर बहस करो. संसद में नरेंद्र मोदी धज्जियां उड़ा देंगे.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हम विशेष सत्र पार्लियामेंट का बुलाने के लिए तैयार हैं आ जाइए चर्चा करने के लिए. मगर वो चर्चा नहीं करेंगे क्योंकि उनको मालूम है अराजकता से ही कांग्रेस पार्टी अपने आपको खबरों में रख सकती है. अगर संसद हुई तो हमारे मोदी जी उनकी धज्जियाँ उड़ा देंगे धज्जियां उड़ा देंगे.’

आप देखिए पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी का कोई दांव नहीं चल रहा है. ना रैली में भीड़ आ रही है. ना बैलेट से वोट मिल रहे हैं. दूसरी तरफ गृहमंत्री अमित शाह बार बार चैलेंज कर रहे हैं कि वोट चोरी, SIR के मुद्दे पर संसद में बहस कर लो… पीएंम मोदी धज्जियां उड़ा देंगे. जो राहुल गांधी ये कहते हैं कि उनके पास तो वोट चोरी के पक्के सबूत हैं. वो संसद में बहस के चैलेंज पर चुप हैं. बीजेपी के चैलेंज में फंसे राहुल गांधी ने अब नया एजेंडा शुरू कर दिया है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को क्या चुनौती दी?

आप देखिए राहुल गांधी पहले ये कहते थे कि नरेंद्र मोदी को चंद उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री बनाया है. फिर ये कहानी लेकर आए कि ज्ञानेश कुमार की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं. अब राहुल गांधी ये कह रहे हैं कि विदेशी ताकतों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है. इसी मुद्दे पर राहुल गांधी पीएम मोदी को बहस की चुनौती दे रहे हैं.

कल राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज किया था. आज राहुल गांधी ने हाथ में एक गुलाब का फूल लेकर पीएम मोदी को फिर खुली बहस की चुनौती दी. देखिए कि कैसे चैलेंज पर चैलेंज चल रहा है.

नरेंद्र मोदी को चैलेंज देकर राहुल गांधी बुरी तरह से फंस गए हैं तो अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा Poll डाल दिया है. जिसमें दोनों ही ऑप्शन ऐसा रखा जो उनके फेवर का है.

राहुल गांधी ने लिखा कि क्या इंडिया का यूथ, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच ओपन डिबेट देखना चाहता है. इस पर दो ऑप्शन दिए.

हां- मोदी जी डरो मतो

नहीं- मोदी जी डर गए



Source link