Retd Major Rishabh Singh Sambyal Fashion Collab: राष्ट्रपति के पूर्व ADC ऋषभ सिंह सांब्याल ने बदला पेशा, एक्ट्रेस अनुष्का सेन संग दिखी गजब केमिस्ट्री

Retd Major Rishabh Singh Sambyal Fashion Collab: राष्ट्रपति के पूर्व ADC ऋषभ सिंह सांब्याल ने बदला पेशा, एक्ट्रेस अनुष्का सेन संग दिखी गजब केमिस्ट्री


Last Updated:

Retd Major Rishabh Singh Sambyal Fashion Collab: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी और पैरा SF के पूर्व मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने सेना से रिटायरमेंट के बाद फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा है. स्ट्रीटवियर ब्रांड बॉन्कर्स कॉर्नर और अनुष्का सेन के साथ उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Zoom

Retd Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना रहे हैं

नई दिल्ली (Retd Major Rishabh Singh). राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एडीसी रह चुके भारतीय सेना के पूर्व मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल फिर से सुर्खियों में हैं. महज 30 साल की उम्र में सेना से समय से पहले रिटायरमेंट (PMR) लेकर सबको चौंकाने वाले मेजर सांब्याल ने अपनी जिंदगी की नई और ग्लैमरस पारी की शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर अपनी दमदार पर्सनैलिटी और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मेजर ने सीधे फैशन और स्ट्रीटवियर की दुनिया में कदम रखा है.

फैंस के बीच ‘नेशनल क्रश’ के तौर पर मशहूर ऋषभ सिंह सांब्याल ने मुंबई के लोकप्रिय लग्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड ‘बॉन्कर्स कॉर्नर’ के साथ कोलैबोरेशन किया है. ब्रांड की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर ‘MAJ RISHABH (RETD.) X BONKERS’ नाम से कलेक्शन छाया हुआ है. 24 साल की मशहूर एक्ट्रेस और ब्रांड एंबेसडर अनुष्का सेन के साथ उनके फोटोशूट और प्रमोशनल वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं. जानिए देश सेवा के बाद फैशन इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले ऋषभ सिंह सांब्याल कौन हैं.

सेना की वर्दी से फैशन की दुनिया तक का सफर

ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के डोगरा राजपूत सैन्य परिवार से हैं. 2013 में NDA ट्रेनिंग के बाद भारतीय सेना में शामिल हुए. लगभग 12 साल की सेवा के दौरान वे जाट रेजिमेंट का हिस्सा रहे और 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में ‘बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट’ का नेतृत्व किया. वे सेना की सबसे घातक यूनिट ‘4 पैरा स्पेशल फोर्सेज’ (डैगर्स) का हिस्सा रहे. वहां उन्होंने प्रतिष्ठित ‘बलिदान बैज’ हासिल किया. मार्च 2023 में वे राष्ट्रपति के एडीसी बने, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते अर्ली रिटायरमेंट का फैसला लिया.

अनुष्का सेन के साथ जमी केमिस्ट्री

सेना से निकलने के बाद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने कंटेंट क्रिएशन और मोटिवेशनल स्पीकिंग में हाथ आजमाया. बॉन्कर्स कॉर्नर के नए कैंपेन में वे एक्ट्रेस अनुष्का सेन, शार्क टैंक फेम नमिता थापर और फाउंडर शुभम गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं. इस ऐड कैंपेन की थीम ‘कमाई का फल, उधार का नहीं’ नकली प्रोडक्ट्स के खिलाफ असली मेहनत और उपलब्धि का संदेश देती है. फोटोशूट में सांब्याल का फौजी टशन और स्टाइल देखकर फैंस उन्हें बॉलीवुड में एंट्री की सलाह दे रहे हैं.

फौजी-फैशन का कोलैबोरेशन क्यों खास है?

मिलिट्री डिसिप्लिन, स्पेशल फोर्सेज के एटीट्यूड और यूथ फैशन का यह मेल भारतीय स्ट्रीटवियर मार्केट के लिए नया ट्रेंड सेट कर रहा है. ‘शार्क टैंक इंडिया’ से फंडेड बॉन्कर्स कॉर्नर अक्सर कल्चरल और चर्चित चेहरों को अपने साथ जोड़ता है. मेजर सांब्याल जैसे अनुशासित शख्स को ब्रांड से जोड़ना युवाओं को आकर्षित कर रहा है. मॉडल की भूमिका में उतरे मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल का यह कदम साबित करता है कि अनुशासन और स्टाइल का संगम किसी भी नई राह को आसान बना सकता है.



Source link