Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ‘रामायण’ पर बरस रहा आशीर्वाद, क्या टूटेगा दिवाली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड?

Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले ‘रामायण’ पर बरस रहा आशीर्वाद, क्या टूटेगा दिवाली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड?


Last Updated:


नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. पिछले महीने दशहरा के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई थी और तब से ही लगातार रामायण को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में रामायण जबरदस्त कमाई कर रही है. तो चलिए बताते हैं कि फिल्म ने अबतक कितने का कलेक्शन किया है और किस शहर में सबसे सॉलिड रिस्पांस मिला है.

नई दिल्ली. ‘रामायण’ दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. पिछले महीने 20 तारीख को दशहरा के मौके पर ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई थी. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ उन चंद फिल्मों में शामिल है जिसकी एडवांस बुकिंग रिलीज के 15 दिन पहले ही शुरू हो गई थी.

नमित मल्होत्रा की मच अवेटेड फिल्म ‘’रामायण’’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है. पहले दिन से ही ‘रामायण’ को एडवांस बुकिंग में ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिलते दिख रहा है. पीवीआर आईनॉक्स सर्किट में फिल्म के अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

लगातार मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री 10 लाख के आंकड़े को भी पार कर सकती है.हिंदी सिनेमा में आमतौर पर त्योहार से पहले के दिनों को बड़ी फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दौरान लोग खरीदारी, घर की सजावट और दूसरे पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म दो दशक से ज्यादा समय में दिवाली से पहले रिलीज होने वाली किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘’रामायण’’ ने एडवांस बुकिंग में 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. 5 शोज की एडवांस बुकिंग के आंकडें देखें तो ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘’रामायण’’ की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 5 दिनों के शो के लिए अब तक कुल 72.26 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री कर ली है. इसमें ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 57.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

फिल्म के पहले दिन यानी गुरुवार, 5 नवंबर के लिए सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई है. पहले दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 32.37 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 27.18 करोड़ रुपये है.

शहरों की बात करें तो बेंगलुरु एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे है. यहां फिल्म के टिकटों की बिक्री से अब तक 4.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. ब्लॉक सीटों को छोड़कर यह आंकड़ा 4.02 करोड़ रुपये है. बेंगलुरु ने दिल्ली एनसीआर को भी पीछे छोड़ दिया है. 

‘’रामायण’’ ने पहले दिन के शोज के लिए 32.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अबतक कुल 48 शोज हाउसफुल हो चुके हैं. सैकनिल्क के आंकड़ों के हिसाब से साई पल्लवी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है. इसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल अदा किया है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी जिससे इस हिस्से का बजट करीबन 2000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link