Murasu Cyclone LIVE | Murasu Cyclone Landfall | IMD Cyclone Alert | मुरासु तूफान ने मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवा, हाई अलर्ट

Murasu Cyclone LIVE | Murasu Cyclone Landfall | IMD Cyclone Alert | मुरासु तूफान ने मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवा, हाई अलर्ट


होमताजा खबरदेश

मुरासु तूफान ने मचाई तबाही, तेज हवा और मूसलाधार बारिश के बीच हाई अलर्ट

Last Updated:

Murasu Cyclone LIVE: मुरासु चक्रवाती तूफान ने दस्‍तक दे दी है. आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल के बाद व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश …और पढ़ें

Zoom

मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है.

Murasu Cyclone LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु का लैंडफॉल हो गया है. बंगाल की खाड़ी में उठा यह तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया उसके बाद तकरीबन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और मुसलाधार बारिश हो रही है. आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु के प्रभाव से विजयवाड़ा के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई. लगातार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ. सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश सोमवार देर रात शुरू हुई और मंगलवार 3 नवंबर 2026 तड़के तक लगातार जारी रही. इसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जलभराव देखने को मिला. प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. मौसमी हालात को देखते हुए हाई-अलर्ट जारी किया गया है.

विजयवाड़ा की बंदर रोड और पॉलीक्लिनिक रोड पर बारिश का पानी जमा हो गया. इसके अलावा वन टाउन के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही. लगातार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के निकट हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, लैंडफॉल के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के आसपास 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. आईएमडी की ओर से इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है.

भारी बारिश और समंदर में ऊंची लहरें

मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में पानी घुसने का खतरा भी बना हुआ है. IMD ने दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में ज्वार से लगभग 1.0 से 1.5 मीटर ऊपर तक तूफानी ज्वार उठने का अनुमान जताया है. इससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में तूफानी ज्वार का अधिकतम प्रभाव रहने की संभावना है. इसके बाद समुद्र में उठने वाली लहरों की ऊंचाई धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है.

अगले 12 घंटों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का भी पूर्वानुमान जताया है. चक्रवात के प्रभाव से तटीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

November 3, 202608:20 IST

Cyclone Murasu LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु ने आंध्र प्रदेश के तट पर किया लैंडफॉल, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

मुरासु चक्रवाती तूफान लाइव: गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान ने सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट पार किया. इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. आईएमडी के अनुसार, सुबह 5:30 बजे तूफान का केंद्र ओंगोल के निकट दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में था. यह बापटला से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम, कावली से 80 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व और मछलीपट्टनम से 120 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित था. तूफान के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है. इसके मंगलवार दोपहर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं. इसके बाद आधी रात तक इसके गहरे दबाव में कमजोर होने का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं.



Source link