November 2026 Releases: नवंबर में सिनेमाघरों में मचेगा गदर, ‘रामायण’ के अलावा ये 5 धांसू फिल्में हो रहीं रिलीज, 2 में सनी देओल का खास रोल

November 2026 Releases: नवंबर में सिनेमाघरों में मचेगा गदर, ‘रामायण’ के अलावा ये 5 धांसू फिल्में हो रहीं रिलीज, 2 में सनी देओल का खास रोल


Last Updated:

November 2026 Releases: भारतीय सिनेमा के लिहाज से नवंबर 2026 बेहद खास है. हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट रिलीज को तैयार है. इसके अलावा, कुछ शानदार फिल्में भी सिनेमाघरों का रुख करेंगी. इनमें सनी देओल की ‘सूर्या: अंत से आरंभ’ भी शामिल हैं.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण: पार्ट 1’ भारतीय सिनेमा की अहम फिल्म है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म क्लासिक रामायण गाथा को उसकी पूरी भव्यता के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

‘रामायण’ में हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. 4000 करोड़ में बनी ‘रामायण’ की टिकटों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है. रणबीर-यश के अलावा सनी देओल भी अहम रोल में हैं. वे इसमें भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे.

सनी देओल एक और दमदार फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के साथ लौट रहे हैं, जो 20 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें उनके साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी. टीजर से पता चलता है कि यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी, जो मेडिकल सिस्टम से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में रवि किशन भी खास रोल में हैं. यह 2018 में आई फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में सनी देओल ने एक पूर्व पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है जो निजी जिंदगी की त्रासदी से जूझते हुए क्राइम केस की जांच करता है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘माइसा’ में जबरदस्त एक्शन सीन हैं. फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें रश्मिका मंदाना जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी. इसमें पानी के अंदर की लड़ाई और युद्ध के मैदान का कड़क माहौल देखने को मिलेगा. इसमें रश्मिका मंदाना ने एक मजबूत आदिवासी योद्धा की भूमिका निभाएंगी. (फोटो साभार: IMDb)

धनुष और ममूटी फिल्म ‘ओएम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ में एक-साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री के कलाकार एक साथ आ रहे हैं. इसमें साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स भी शामिल हैं. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम/agamfilm.co)

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर ‘काली खेती’ में एक साथ नजर आएंगे, जो 20 नवंबर को रिलीज होगी. यह गांव के माहौल को बयां करती एक हॉरर थ्रिलर है, जिसकी कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखेगी. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link