समंदर में नेवी का एक्शन, समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर्स को बचाया
Last Updated:
Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ा अभियान चलाकर सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज के सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया. 29 अक्टूबर को अगवा किए गए जहाज ‘अजिनी’ को छुड़ाने के लिए नौसेना ने लगातार 48 घंटे तक ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई मुंबई से 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर 2 नवंबर को की गई, जिसमें भारतीय वायुसेना ने भी सहयोग दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल अभियान के लिए नौसेना की तारीफ की और इसे भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता का प्रमाण बताया.
अरब सागर में 48 घंटे तक चला ऑपरेशन, सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 लोगों को बचाया. (फोटो क्रेडिट- राजनाथ सिंह एक्स हैंडल)
Indian Navy Operation: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने ऐसा ऑपरेशन किया है, जिसने समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. जी हां, भारतीय नौसेना ने समंदर में बड़ा एक्शन लिया है. समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने सोमवार को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए 48 घंटे का एक अभियान चलाया. इस जहाज को 29 अक्टूबर को सोमाली समुद्री लुटेरों ने अपने कब्जे में ले लिया था.
अधिकारियों की मानें तो सोमाली समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को अगवा कर लिया था और उसके 20 क्रू मेंबर्स को बंधक बना रखा था. इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने मोर्चा संभाला. इंडियन नेवी ने लगातार 48 घंटे तक अभियान चलाया और आखिरकार सभी 20 लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया. यह ऑपरेशन मुंबई से 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर समुद्र में चलाया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नौसेना की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ की है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की तारीफ करते हुए कहा है कि नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया. यह ऑपरेशन 2 नवंबर 2026 को मुंबई से 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूर चलाया गया.
My congratulations to #Indian Navy for successfully executing a meticulously coordinated 48-hour operation to rescue all 20 crew members of the pirated fishing vessel, Azini, more than 3000 km from Mumbai in the Arabian Sea, on 02 Nov 26.
The swift localisation, interception and safe release of the crew and vessel from significantly-armed pirates, with timely support from the Indian Air Force, speak well of the Indian Navy’s high operational readiness and ability to respond decisively to maritime threats across the region.
Our brave personnel have once again demonstrated India’s ability, intent and resolve to safeguard lives, uphold maritime security and ensure stability across the Indian Ocean Region.
India continues to stand resolute in ensuring SAFE SEAS and a free, open and secure Indian Ocean Region.
#IndianNavy #IndianAirForce #SafeSeas