IND vs NZ: टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, फिट हुए प्रसिद्ध कृष्णा, न्यूजीलैंड के लिए जल्द भरेंगे उड़ान


होमखेलक्रिकेट

भारत को मिली खुशखबरी, प्रसिद्ध कृष्णा फिट, न्यूजीलैंड के लिए जल्द भरेंगे उड़ान

Last Updated:

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसिद्ध को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन चोट की आशंका के चलते उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा.

Top Deals Inside

भारत को मिली खुशखबरी, प्रसिद्ध कृष्णा फिट, न्यूजीलैंड के लिए जल्द भरेंगे उड़ानZoom

प्रसिद्ध कृष्णा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिट घोषित किया.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह फिट हो गए हैं. प्रसिद्ध जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है. हालांकि, वह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा उपलब्ध रहेंगे. स्टार पेसर वनडे सीरीज का हिस्सा जरूर थे, लेकिन चोटिल होने की संभावना के लिए चलते उन्हें बाहर कर दिया गया.

जल्द पहुंचेंगे न्यूजीलैंड
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड दौरे पर जल्द रवाना हो सकते हैं और भारत ए की ओर से तीसरा और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल सकते हैं. यह मुकाबला 7 नवंबर से शुरू होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध को 1 और 2 नवंबर को कुछ खास फिटनेस टेस्ट देने थे. इन टेस्ट में उन्हें फिट घोषित किया गया है. इसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम ने उन्हें मैच खेलने की अनुमति दे दी है.

वेस्टइंडीज सीरीज में हो गए थे चोटिल
प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, उनकी उपलब्धता फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर थी. दरअसल, 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. 30 अक्टूबर को बीसीसीआई ने उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया. बोर्ड का कहना था कि प्रसिद्ध को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले अपनी गेंदबाजी का वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाने के लिए कुछ और समय चाहिए.



Source link