17 चौके-6 छक्के के साथ कूटे 210 रन, CSK ने जिसे सिर्फ 30 लाख में खरीदा, उसने दोहरा शतक ठोक मचाया तहलका

17 चौके-6 छक्के के साथ कूटे 210 रन, CSK ने जिसे सिर्फ 30 लाख में खरीदा, उसने दोहरा शतक ठोक मचाया तहलका


होमखेलक्रिकेट

17 चौके-6 छक्के के साथ कूटे 210 रन, CSK के 30 लाख के स्टार ने ठोका दोहरा शतक

Last Updated:

Urvil Patel Double Century: गुजरात और केरल के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन उर्विल पटेल ने शानदार बल्लेबाजी की. उर्विल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए सिर्फ 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अपनी पारी जारी रखी और 214 गेंदों में दोहरा शतक भी बना दिया. यह उर्विल पटेल का पहला दोहरा शतक है.

Zoom

उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक.

नई दिल्ली. विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा उर्विल पटेल ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिया. गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले उर्विल ने चौथे दौरे के मुकाबले में केरल के खिलाफ दूसरे दिन डबल सेंचुरी ठोकी. उर्विल ने 214 गेंदों में दोहरा शतक जमाकर गुजरात को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. खास बात यह रही कि उर्विल पारी घोषित होने तक नाबाद रहे. 28 साल के उर्विल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2026 में उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला दोहरा शतक
उर्विल का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला डबल हंड्रेड है. उर्विल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए सिर्फ 91 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 214 गेंदों में दोहरा शतक भी पूरा कर लिया. उर्विल पारी के अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 227 गेंदों में 210 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.



Source link