सरकार बनते ही बनारस को देंगे मेट्रों, अखिलेश बोले- काशी के साथ हुआ भेदभाव


Last Updated:

Akhilesh Yadav in Varanasi:सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी पहुंचे थे. उन्‍होंने कहा कि सरकार बनने पर बनारस को मेट्रों की सौगात देंगे. काशी के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ ने उन्हें दोहरा आशीर्वाद दिया है.

Top Deals Inside

सरकार बनते ही बनारस को देंगे मेट्रों, अखिलेश बोले- काशी के साथ हुआ भेदभावZoom

वाराणसी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि सरकार बनने पर बनारस को मेट्रों की सौगात देंगे. उन्होंने काशी के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ ने उन्हें दोहरा आशीर्वाद दिया है. भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि काशी के साथ भेदभाव किया गया है और शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है.

उन्‍होंने कहा कि काशी में ट्रैफिक की समस्या लगातार बनी हुई है. भाजपा सरकार न तो यातायात व्यवस्था सुधार पाई और ना ही क्योटो बनाने का अपना वादा पूरा कर सकी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब क्योटो नहीं बना पाए तो कम से कम उसकी तस्वीर ही लगा दे. उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी तो प्रदेश के युवा मुस्कुराएंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कसा तंज

वहीं, मणिकर्णिका घाट और पाल समाज से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए कहा कि वहां लाठी चलाई गई थी, यह सबको याद है. उन्होंने भाजपा के बुलडोजर मॉडल पर भी सवाल उठाए. कहा कि सनातनी लोगों के लिए बुलडोजर कहां चले गए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके पास बुलडोजर भेजवा देना चाहिए.

पूजा करके ही घर से निकलते हैं

धार्मिक आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ और बाबा केदारेश्वर भगवान को उन्होंने अपने घर पर ही बनवा दिया है. पूजा करके ही घर से निकलते हैं. एक हार को भाजपा स्वीकार नहीं कर रही थी, लेकिन जनता का फैसला सर्वोपरि है. काशी के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद और जनता का समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है.



Source link