बालकनी में 10 रु वाला हाइब्रिड गेंदा लगाएं, 25 दिन में फूलों से लदेगा गार्डन, अगस्त से मार्च तक बेस्ट टाइम

बालकनी में 10 रु वाला हाइब्रिड गेंदा लगाएं, 25 दिन में फूलों से लदेगा गार्डन, अगस्त से मार्च तक बेस्ट टाइम


Last Updated:

How To Grow Hybrid Marigold At Home Tips: यदि आप फूलों की खेती करना चाहते हैं या अपने घर के इंटीरियर लुक को बेहतर बनाना चाहते हैं, साथ ही बालकनी को फूलों से हरा-भरा करना चाहते हैं, तो गेंदा फूल इसके लिए परफेक्ट माना जाता है. यह अपने आकार और साइज को लेकर भी काफी खूबसूरत माना जाता है. पूजा-पाठ से लेकर सजावट तक में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. गेंदा फूल की बागवानी कैसे करें, इस पर विशेष जानकारी दे रहे है.

नर्सरी एक्सपर्ट राधे कृष्णा. राधे कृष्णा बताते हैं कि गेंदा का पौधा लगाने का सबसे सही समय अगस्त महीने से लेकर मार्च महीने तक का होता है. इसका फूल मार्च तक काफी बड़े-बड़े गुच्छों में खिलता है. यह हाइब्रिड गेंदा की नस्ल है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है.

इसे लगाने के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं. पहला, आप इसका चार यानी छोटा तैयार पौधा ले सकते हैं, या आप इसके बीज भी लगा सकते हैं. सबसे आसान तरीका है कि आप छोटा चाड़ा किसी नर्सरी से ले लें और उसे अपने घर ले जाएं.

इसके बाद मिट्टी को अच्छी तरह भुरभुरा बना लें. उसमें गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट मिलाकर उस जगह को तैयार कर लें और उसमें गेंदा का पौधा लगा दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पौधा लगाने के बाद नियमित पानी दें. यह पौधा सिर्फ 20 से 25 दिन के अंदर फूल देना शुरू कर देगा और फिर कई महीनों तक फूलों से लदा रहेगा. यह पौधा धूप में बहुत अच्छा चलता है, इसलिए इसे बालकनी, छत या आंगन में जहां धूप आती हो, वहां लगाना सबसे बेहतर रहता है. इसकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ती.

यदि रेट की बात करें तो अभी नर्सरी में गोल्डन और ऑरेंज कलर में गेंदा के पौधे उपलब्ध हैं. इसकी कीमत सिर्फ 10 रुपये और 25 रुपये है. छोटे पौधे का दाम 10 रुपये और थोड़े बड़े, फूल लगे हुए पौधे का दाम 25 रुपये है. कम कीमत में घर को फूलों से सजाने के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link