तुषार कपूर से पहले बहन एकता कपूर को भी मिल चुकी है धमकी, 1 शो बना था वजह, TV क्वीन पर FIR तक हुई थी दर्ज

तुषार कपूर से पहले बहन एकता कपूर को भी मिल चुकी है धमकी, 1 शो बना था वजह, TV क्वीन पर FIR तक हुई थी दर्ज


Last Updated:

पिछले महीने टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले में एक्टर बाल-बाल बचे थे. उन्हें चोटें आई थीं जिससे अब वो रिकवर कर रहे हैं. इस हमले के कुछ दिन बाद ही अब बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को फोन पर धमकी मिली है. उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई. तुषार कपूर से पहले एकता कपूर को भी धमकी मिल चुकी है. एकता कपूर को उनके शो की वजह से धमकी मिली थी और उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई थी.

Zoom

तुषार कपूर को बिश्नोई गैंग से धमकी मिली. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को आज, 3 नवंबर को फोन पर धमकी मिली है. एक्टर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. एक्टर को धमकी देने वाले शख्स ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया है. वो अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है. तुषार कपूर को धमकी मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई है. मुंबई में बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसके साथ ही अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अमीर खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तुषार कपूर का नाम पहले बार ऐसे किसी मामले में सामने आया है लेकिन एक्टर की बहन एकता कपूर इससे पहले कई बार विवादों में घिरी रही हैं.

एकता कपूर का एक शो उनकी मुसीबत की वजह बन गया था. टीवी क्वीन ने अपने शो में भारतीय सैनिकों को जिस तरह से रिप्रेजेंट किया था, दर्शकों का एक तबका उससे काफी नाराज हो गया था. करीबन 6 साल पहले, साल 2020 में एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्सः अनसेंसर्ड 2’ को लेकर विवादों में घिर गई थीं.

एकता कपूर के शो पर मचा था बवाल

इस सीरीज में भारतीय सेना, देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रतीक को जिस तरह से दिखाया गया था उसपर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. सोशल मीडिया पर एकता कपूर को न सिर्फ ट्रोल किया गया था, बल्कि उनको जान से मारने और रेप जैसे धमकियां भी मिल रही थीं. एक्स (ट्विटर) पर कुछ लोग एकता कपूर के लिए गंदी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकी दे रहे थे.

एकता कपूर के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. शोभा कपूर ने एकता कपूर के साथ शो को प्रोड्यूस किया था. एकता कपूर ने एफआईआर दर्ज होने के बाद अपना वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा था. उन्होंने कहा कि अगर उनके शो से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वो भारतीय सेना और उनकी पत्नियों से माफी मांगने को तैयार हैं.

एकता कपूर ने बिना किसी का नाम लिए हिंदुस्तानी भाऊ की ओर निशाना साधा था. उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि उन्हें भारतीय सेना से माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है लेकिन एक जेंटलमेन ने उनकी मां को गंदी गालियां दी. वो खुद को बहुत बड़ा देशभक्त समझते हैं. वो मुझे और मेरी मां को गंदी गालियां दे रहे हैं और रेप की धमकी दे रहे है. एकता कपूर ने साफ किया था कि वो इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं. वो इसके तह तक जाना चाहती थीं क्योंकि अगर वो चुप रहेंगी तो कल किसी और लड़की को ये सब सहना पड़ेगा.

इस पूरे विवाद के बीच एकता कपूर का परिवार मजबूती से उनके साथ खड़ा था. उनके फैंस खासकर महिलाओं ने उनका पूरा साथ दिया था.



Source link