खांसी, जुकाम और गले की खराश से हैं परेशान? बदलते मौसम में राहत पाने के ये 3 अचूक घरेलू नुस्खे, तुरंत खुलेगा बंद गला!

खांसी, जुकाम और गले की खराश से हैं परेशान? बदलते मौसम में राहत पाने के ये 3 अचूक घरेलू नुस्खे, तुरंत खुलेगा बंद गला!


Last Updated:

Winter Health Tips : बदलते मौसम के साथ ही घर-घर में खांसी, जुकाम, गले की खराश और बंद नाक की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में बार-बार दवाइयां खाने के बजाय, अपनी रसोई में मौजूद कुछ आसान नेचुरल चीजों से राहत पाई जा सकती है. जानिए ऐसे ही 3 अचूक घरेलू नुस्खे, जो आपके बंद गले को तुरंत खोलेंगे और बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत दुरुस्त रखेंगे.

Top Deals Inside

जैसे-जैसे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक देना शुरू किया है वैसे-वैसे बदलते मौसम का असर हमारी सेहत पर दिखने लगा है. इन दिनों घर-घर में लोग सूखी खांसी, गले में खराश, सीने में जकड़न और बंद नाक जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं. मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम होना आम बात है, लेकिन इसके लिए बार-बार अंग्रेजी दवाइयां या कफ सिरप लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है. कई बार इन दवाओं से सुस्ती और पेट भारी होने जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं.(Image: Canva)

ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके असली इलाज के लिए हमें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जवाब हमारी अपनी रसोई में ही मौजूद है. हमारी रसोई में रखे कुछ खास घरेलू नुस्खे इस बदलते मौसम में किसी वरदान से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 आसान और असरदार घरेलू उपायों के बारे में, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको तुरंत राहत देंगे.(Image: Canva)

पहला और सबसे असरदार नुस्खा है शहद और नींबू का टॉनिक. कच्चे शहद और ताजे नींबू के रस का मेल सूखी और परेशान करने वाली खांसी के लिए रामवाण इलाज है. शहद एक प्राकृतिक ढाल की तरह काम करता है, जो गले की संवेदनशील परत पर सुरक्षा कवच बना देता है. इससे खांसी का बार-बार उठने वाला वेग शांत होता है और इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम्स बैक्टीरिया से लड़ते हैं.(Image: Canva)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, नींबू शरीर को भरपूर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है, जो इम्युनिटी मजबूत करते हैं और गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध शहद और आधे नींबू का रस मिलाएं. गले की खराश दूर करने और राहत पाने के लिए दिन में दो बार इस टॉनिक की चुस्कियां लें.(Image: Canva)

दूसरा बेहतरीन उपाय है अदरक का जादुई काढ़ा, जो बदलते मौसम की ठंड और सीने की जकड़न से लड़ने में सबसे आगे रहता है. अदरक में ‘जिंजरॉल’ और ‘शोगॉल’ जैसे खास बायोएक्टिव तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करने और गले के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. ताजी अदरक की गर्माहट सांस की नली की मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है और जमा हुआ बलगम साफ करती है.(Image: Canva)

इसे तैयार करने के लिए पानी में ताजी कुटी हुई अदरक के टुकड़े डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालें, ताकि इसके सभी गुण पानी में घुल जाएं. इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू मिला लें. यह ड्रिंक बंद गले को तुरंत खोलती है और शरीर को अंदर से गर्माहट देती है.(Image: Canva)

तीसरा और बेहद कारगर उपाय है पुदीने की चाय और स्टीम. ताजी पुदीने की पत्तियां एक बेहतरीन नेचुरल डीकॉन्स्टेंट हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में ‘मेंथॉल’ होता है. यह कंपाउंड सांस की नली में जमे बलगम को पतला करता है और नाक के रास्तों को खोलकर सांस लेना आसान बनाता है. बदलते मौसम में पुदीने की चाय पीने से गले की सूजन कम होती है और खांसी में राहत मिलती है.(Image: Canva)

आप एक कप पानी में पुदीने की ताजी पत्तियां उबालकर हर्बल चाय की तरह पी सकते हैं या इसके उबलते पानी से भाप ले सकते हैं, जिससे बंद नाक तुरंत खुल जाती है. तो इस बदलते मौसम में छोटी-मोटी परेशानियों के लिए तुरंत दवा खाने के बजाय अपनी रसोई के इन आसान और नेचुरल नुस्खों को अपनाएं और स्वस्थ रहें! दिए गए घरेलू नुस्खे और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव केवल सामान्य जानकारी और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें किसी भी मेडिकल सलाह, डॉक्टर के परामर्श या पेशेवर इलाज का विकल्प न समझें. यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या या एलर्जी है, तो इन उपायों को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक (Doctor) की सलाह अवश्य लें.(Image: Canva)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link