‘गुटखा वाले भी ना यार…’, जब शादी में परफॉर्म करने पहुंचे शाहरुख खान, होने लगी ऐसी डिमांड कि परेशान हो गए KING


Last Updated:

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी के दौरान फैन द्वारा पान मसाला ऐड की टैगलाइन बोलने की रिक्वेस्ट पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

Top Deals Inside

'गुटखा वाले भी ना यार...', जब शादी में परफॉर्म करने पहुंचे शाहरुख खानZoom

सुपरस्टार शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं. जल्द ही वह क्रिसमस पर अपनी आने वाली फिल्म किंग लेकर आ रहे हैं. हाल में ही दर्शकों ने इसका गाना भी सुना. मगर इस बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ, जोकि पान मसाला ऐड से जुड़ा है. दरअसल ये करीब सालभर पुराना वीडियो है जब बिजनेसमैन की बेटी की शादी में किंग खान पहुंचे थे और वहां कुछ ऐसा हुआ था, जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं दबा पाया था.

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो साल 2025 का है. जब शाहरुख खान दिल्ली बिजनेसमैन की बेटी की शादी में पहुंचे थे. जहां एक गेस्ट ने सुपरस्टार से विमल केसरी की टैगलाइन, ‘बोलो ज़ुबान केसरी’ बोलने की रिक्वेस्ट की. वहीं भीड़ से भी इसी ऐड का सब स्टेप करने लगे.

शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल
तब शाहरुख खान ने इस अंदाज में जवाब दिया कि हर कोई हंसता रह गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक फीमेल गेस्ट सुपरस्टार ‘बोलो ज़ुबान केसरी’ वाला स्टेज करने को रिक्वेस्ट करती हैं. तब शाहरुख खान पलटकर कहते हैं, “एक बार बिजनेस वालों के साथ बिजनेस कर लो, जान नहीं छोड़ते. गुटखा वाले भी ना यार.”

मेरी फैन हो या विमल की…

इतना ही नहीं, शाहरुख खान इस वीडियो में लड़की को समझाते हुए कहते हैं, ‘हर बार जब भी ये करता हूं तो पैसे लेता हूं. डार्लिंग पापा को कह देना तुम. अच्छी बातें किया करो. गलत बात मत किया करो. मेरी फैन हो या विमल की फैन हो.’

पान मसाला ऐड और विवाद
शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक पान मसाला ऐड को लेकर कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं. वहीं अक्षय कुमार तो ट्रोल होने के बाद फैंस से माफी भी मांग चुके हैं. हाल में ही शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने नोटिस भी जारी किया था.



Source link