Last Updated:
नवंबर में भारतीय ऑटो मार्केट में एक से बढ़कर एक नई कारें दस्तक देने जा रही हैं. Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक SUV से लेकर BYD की 1,156 hp वाली लग्जरी कार तक, इस महीने कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं. Toyota Innova Hycross Facelift और नई Mini Cooper SE भी खरीदारों को आकर्षित करेंगी. जानिए इन चारों कारों की लॉन्च डेट, संभावित कीमत, बैटरी, रेंज और खास फीचर्स, जो इन्हें बनाते हैं बेहद खास.
इंडियन मार्केट में 4 नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.
इंडियन ऑटो मार्केट के लिए ये महीना काफी खास साबित होने जा रहा है. इस महीने कई कारें लॉन्च हो रही हैं जो प्रीमियम से लेकर मास मार्केट सेगमेंट तक खरीदारों को आकर्षित करेंगी. मर्सिडीज-बेंज अपनी GLC इलेक्ट्रिक के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एंट्री कर रही है, जबकि BYD का लग्जरी ब्रांड डेंजा Z9 GT शूटिंग ब्रेक के साथ हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखेगा.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट पॉपुलर MPV सेगमेंट को ताजगी देगी और मिनी कूपर SE नई जनरेशन इलेक्ट्रिक हैचबैक लेकर लौट रही है. ये लॉन्च न सिर्फ तकनीक और डिजाइन, बल्कि रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में भी काफी खास होने वाले हैं. इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग के बीच ये मॉडल बाजार को और कंपटीटिव बना देंगे. आइए, इन अपकमिंग कारों के बारे में जानते हैं.
Mercedes-Benz GLC Electric
4 नवंबर को लॉन्च होने वाली ये SUV पुणे के चाकन प्लांट में लोकल असेंबल होगी. 400 4मैटिक वेरिएंट में 94 kWh बैटरी, डुअल मोटर से 489-490 bhp पावर और 800 Nm टॉर्क मिलता है. 0-100 किमी/घंटा 4.3 सेकंड में और WLTP रेंज 715 किमी तक क्लेम की गई है. 330 kW फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट में 300 किमी रेंज मिल सकती है. कीमत 80-90 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है.
BYD Denza Z9 GT
13 नवंबर को डेंजा ब्रांड की भारत एंट्री के साथ ये शूटिंग ब्रेक आएगी. तीन मोटर से 1,156 hp पावर, 122.5 kWh बैटरी और 600 किमी WLTP रेंज मिलती है. ये 0-100 KMPH की स्पीड महज 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है. 1,500 kW अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से 10-97% चार्ज सिर्फ 9 मिनट में किया जा सकता है. कीमत 1.2-1.5 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित है.
Toyota Innova Hycross Facelift
26 नवंबर को आने वाला ये अपडेट नया फ्रंट डिजाइन, LED लाइट्स, बड़े अलॉय व्हील्स और बड़े टचस्क्रीन के साथ आएगा. 2.0-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन जारी रहेंगे, साथ ही E85 फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड विकल्प भी हो सकता है. कीमत 20-33 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है.
Mini Cooper SE
27 नवंबर को ये न्यू जनरेशन इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च होगी. 54.2 kWh बैटरी, 215 bhp मोटर, 330 Nm टॉर्क और 402 किमी WLTP रेंज मिलने वाली है. ये 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है. 95 kW फास्ट चार्जिंग से 10-80% चार्ज करीब 30 मिनट में हो जाएगा. कीमत 55-58 लाख रुपये के आसपास अनुमानित है.