आइसक्रीम लेने गया बच्चा कैसे हुआ गायब? ‘जॉन डे’ का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज, 13 नवंबर को देगी दस्तक


Last Updated:

साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘जॉन डो’ का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 13 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है. फिल्म में अर्जुन दास और संचना नटराजन अहम भूमिकाओं में हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

आइसक्रीम लेने गया बच्चा कैेसे हुआ गायब? रोंगटे खड़े कर रहा 'जॉन डे' का ट्रेलरZoom

फिल्म ‘जॉन डो’ 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: निर्देशक लोकेश कनगराज की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘जॉन डो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो भ्रष्ट और ताकतवर लोगों को सजा देता है. फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘फिल्म ‘जॉन डो’ का ट्रेलर पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है. पूरी कास्ट और क्रू को इस फिल्म के शानदार होने के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं.’

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे लड़के और उसकी बड़ी बहन से होती है, जो रात में कुछ खाने-पीने का सामान लेने के बहाने बाहर निकलते हैं. बहन किसी काम में बिजी होती है और वह लड़के से कहती है कि वह अपने लिए एक स्कूप आइसक्रीम ले ले. कुछ देर बाद जब वह पीछे मुड़कर देखती है, तो उसका भाई गायब होता है. वह घबराकर घर जाती है और अपनी मां को भाई के बारे में बताती है, जिसके बाद दोनों उसे ढूंढने लगती हैं लेकिन उसका कोई पता नहीं चलता. वहां के लोगों को पता चलता है कि ये परिवार अभी-अभी दुबई से भारत शिफ्ट हुआ है. पुलिस को बुलाया जाता है. दो पुलिस अफसर अर्जुन दास और संचना नटराजन इस केस की जांच शुरू करते हैं. जो मामला पहले बच्चे के गायब होने का लगता है, वह धीरे-धीरे और भी पेचीदा होता जाता है. फिर क्या होता है, यही फिल्म की कहानी है. ट्रेलर देखने के बाद दर्शक अपना रोमांच जता रहे हैं.

13 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
तमिल सिनेमा के तेजी से उभरते सितारों में से एक अर्जुन दास फिल्म में चंदू नाम के एक पुलिस अधिकारी के लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में संचना नटराजन फीमेल लीड में हैं. ,साथ ही जारा विनीत चांदोक और निरव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले मशहूर प्रोडक्शन हाउस अर्का मीडियावर्क्स द्वारा किया जा रहा है. तमिल सिनेमा में इस बैनर की यह पहली फिल्म है. यह फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.



Source link