Last Updated:
अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सनकी’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में अब अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है, जो अहान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी. खास बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ चुके अहान और मेधा पहली बार पर्दे पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर इस फिल्म के लिए मेधा ने दो महीने से खास तैयारी भी की है. ऐसे में दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है.
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सनकी’ को लेकर एक नई खबर सामने आई है. फिल्म में अब अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है. खास बात यह है कि मेधा इस फिल्म में अहान शेट्टी की प्रेमिका का किरदार निभाती नजर आएंगी. दोनों पहली बार किसी फिल्म में एक साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. ऐसे में दर्शकों को इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा.
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बन रही ‘सनकी’ एक एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म है. फिल्म में अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, मेधा राणा भी उनके साथ अहम किरदार निभाने जा रही हैं. मेधा इससे पहले फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं.
दो महीने से कर रही हैं खास तैयारी
बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ के बाद मेधा किसी ऐसी फिल्म का इंतजार कर रही थीं, जिसमें उन्हें कुछ नया करने का मौका मिले. जब उनके सामने ‘सनकी’ की कहानी आई, तो उन्हें यह काफी पसंद आई. उन्हें लगा कि इस फिल्म के जरिए वह अपने अभिनय के साथ-साथ एक्शन करने का हुनर भी दिखा सकती हैं. यही वजह है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी. मेधा राणा अपने किरदार को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. इसके लिए वह पिछले करीब दो महीनों से लगातार तैयारी कर रही हैं. उन्होंने अपने रोल को अच्छी तरह समझने और पर्दे पर उसे वास्तविक दिखाने के लिए कई वर्कशॉप में हिस्सा लिया है. किरदार की जरूरत के हिसाब से उन्होंने अलग से भी ट्रेनिंग ली है.फिल्म की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है. अब मेधा भी अहान शेट्टी और बाकी कलाकारों के साथ शूटिंग में शामिल हो गई हैं. फिल्म में उनका किरदार सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें इमोशन और एक्शन का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.
पहली बार साथ दिखेंगे अहान और मेधा
दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ में अहान शेट्टी और मेधा राणा दोनों नजर आए थे, लेकिन उस फिल्म में उनकी जोड़ी नहीं बनी थी. अब ‘सनकी’ में पहली बार दोनों एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में अहान और मेधा की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. ऐसे में फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर उत्सुकता बढ़ना लाजिमी है.
बता दे कि ‘सनकी’ को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. मेकर्स आने वाले दिनों में फिल्म की पहली झलक भी दर्शकों के सामने ला सकते हैं. फिल्म का निर्माण वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.