UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की ओर से बोर्ड परीक्षा 2027 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक विवरणों में करेक्शन करा सकते हैं. जिसमें विषय/वर्ग, छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) और फोटो शामिल है. इसके अलावा कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण रोल नंबर को भी संशोधित कराया जा सकता है. इसके लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर यह सुविधा 12 नवंबर की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी.
परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की उपरोक्त त्रुटियों को सम्बंधित प्रधानाचार्य द्वारा पोर्टल पर लॉगइन कर समयान्तर्गत संशोधित/अपडेट कराने का दिशा निर्देश यूपी बोर्ड ने जारी किया है.
ऑफलाइन भी है सुविधा
इसके के अलावा, ऑफलाइन माध्यम से छात्र/छात्राओं की जन्मतिथि में संशोधन, छात्र/माता/पिता का पूर्ण नाम संशोधन एवं छात्र/छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट / रिस्टोर के संशोधन सम्बंधी प्रकरण प्रधानाचार्य समस्त आवश्यक प्रपत्रों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिनांक 16.11.2026 तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
इन फोन नंबरों पर करें संपर्क
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि निर्धारित अवधि बीत जाने के संशोधन के लिए कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा. उपरोक्त से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जिज्ञासा के समाधान के लिए निम्नांकित अधिकारियों से सम्पर्क किया जाए:-
कार्यालय/अधिकारी
मोबाईल / दूरभाष नम्बर
(1) अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय
कार्यालय, मेरठ
9454457256, 0121-2660742
9997525466.
0581-2576494
(2) अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय
कार्यालय, बरेली
(3) अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, क्षेत्रीय कार्यालय,
प्रयागराज
9454457246, 0532-2423265
(4) अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी
7355004355,
0542-2509990
(5) अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर
(6) उप सचिव (प्र०), माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय,
प्रयागराज
0532-2623820
6394717234, 0551-2205271