Bodh Gaya: कितना स्वस्थ है महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधिवृक्ष? वैज्ञानिकों की जांच में सामने आई बड़ी बात


होमताजा खबरधर्म

कितना स्वस्थ है महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधिवृक्ष? जांच में सामने आई बड़ी बात

Last Updated:

Bodh Gaya Bodhi Tree: बोधगया के महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधिवृक्ष स्वास्थ्य जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है. एफआरआई देहरादून के वैज्ञानिकों ने इसकी पत्तियों में किसी संक्रमण से इनकार किया है. जानें जांच में क्या सब सामने आया?

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

 कितना स्वस्थ है महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधिवृक्ष? जांच में सामने आई बड़ी बातZoom

Bodh Gaya News: बिहार के गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार मंदिर के पवित्र बोधिवृक्ष को लेकर राहत भरी खबर है. वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून के वैज्ञानिकों ने बोधिवृक्ष का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया है. जांच के दौरान बोधिवृक्ष पूरी तरह स्वस्थ पाया गया. इसकी पत्तियों में किसी तरह के संक्रमण या बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं. वैज्ञानिकों ने वृक्ष की समग्र स्थिति को संतोषजनक बताया है.

वैज्ञानिकों ने किया पवित्र बोधिवृक्ष का निरीक्षण
दरअसल, वन अनुसंधान संस्थान यानी FRI देहरादून के वैज्ञानिक डॉ.संतान बर्थवाल और डॉ. शैलेश पांडे बोधगया पहुंचे थे. यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित पवित्र बोधिवृक्ष का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण किया. जांच के दौरान वैज्ञानिकों ने वृक्ष की पत्तियों और उसकी समग्र स्थिति का आकलन किया. निरीक्षण में बोधिवृक्ष पूरी तरह स्वस्थ पाया गया. इसकी पत्तियों में किसी प्रकार के संक्रमण अथवा बीमारी के लक्षण नहीं मिले. वैज्ञानिकों ने वर्तमान स्थिति को संतोषजनक बताते हुए किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के संकेत से इनकार किया.

बोधिवृक्ष के संरक्षण के लिए वैज्ञानिकों ने दी सलाह
पवित्र बोधिवृक्ष के बेहतर संरक्षण और भविष्य में किसी संभावित बीमारी से बचाव के लिए वैज्ञानिकों ने कुछ आवश्यक उपाय सुझाए हैं. इसमें सूखी टहनियों की छंटाई और जैविक कीटनाशक का छिड़काव शामिल है. इन उपायों से वृक्ष के स्वास्थ्य को बनाए रखने और उसके दीर्घकालिक संरक्षण में मदद मिलेगी.

बीटीएमसी और एफआरआई मिलकर कर रहे संरक्षण
बोधिवृक्ष का यह निरीक्षण बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी यानी BTMC के मुख्य भिक्षु वंदनीय भिक्खु चालिन्दा और केयरटेकर भिक्षु वंदनीय भिक्खु दीनानंद की मौजूदगी में किया गया. बीटीएमसी और एफआरआई देहरादून के संयुक्त प्रयास से पवित्र बोधिवृक्ष की नियमित वैज्ञानिक निगरानी और संरक्षण किया जा रहा है. इसका उद्देश्य इस ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और धार्मिक धरोहर को सुरक्षित रखना है.  ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसके महत्व और विरासत से जुड़ी रह सकें. महाबोधि मंदिर का पवित्र बोधिवृक्ष बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है. ऐसे में वैज्ञानिकों की जांच में वृक्ष का स्वस्थ पाया जाना श्रद्धालुओं और बोधगया के लिए राहत भरी खबर है.



Source link