UGC NET Dec 2026 : यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक आवेदन, 4 नवंबर तक करें फॉर्म में करेक्शन

UGC NET Dec 2026 : यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक आवेदन, 4 नवंबर तक करें फॉर्म में करेक्शन


Last Updated:

UGC NET Dec 2026 : यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया थम गई है. इसके बाद एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं.

Zoom

UGC NET Dec 2026 : यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड में होगी.

UGC NET Dec 2026 : यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया थम गई है. इसके बाद एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं.

एनटीए की ओर से की गई ताजा घोषणा के अनुसार, लगभग 9,75,505 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान करके इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. एजेंसी ने सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

UGC NET 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

  • फॉर्म करेक्शन विंडो- 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक
  • सिटी इंटीमेशन स्लिप- 23 नवंबर 2026
  • एडमिट कार्ड डेट- 7 दिसंबर 2026
  • परीक्षा तिथियां- 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए अभी सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल नहीं जारी किया है. एनटीए ने बताया है कि डिटेल शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी UGC NET दिसंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. सिटी इंटीमेशन स्लिप से उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी की जानकारी मिलती है.



Source link