Rajat Patidar India A: RCB को लगातार दो बार बनाया IPL चैंपियन, अब रजत पाटीदार बनाए गए इंडिया ए के उपकप्तान

Rajat Patidar India A: RCB को लगातार दो बार बनाया IPL चैंपियन, अब रजत पाटीदार बनाए गए इंडिया ए के उपकप्तान


होमखेलक्रिकेट

RCB को लगातार दो बार बनाया IPL चैंपियन, अब पाटीदार बने इंडिया A के उपकप्तान

Last Updated:

Rajat Patidar India A: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है. ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान संभालेंगे.

Zoom

रजत पाटीदार इंडिया ए के उपकप्तान चुने गए

नई दिल्ली: मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान दो नवंबर की शाम कर दिया गया है. कतर के दोहा में 19 नवंबर से 29 नवंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में रजत पाटीदार पर भी भरोसा जताया गया है. टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, इसके अलावा स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी 15 मेंबर स्क्वॉड का मजबूती देंगे.

आरसीबी के चैंपियन कप्तान इंडिया ए के उपकप्तान
अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है. 33 साल के रजत पाटीदार ने भारत के लिए तीन टेस्ट और एक वनडे में हिस्सा लिया है. आईपीएल 2026 में पाटीदार ने रनों का अंबार लगाया था. 15 मैच में उन्होंने पांच अर्धशतक की मदद से 501 रन ठोके. इस प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला और उन्हें लगातार इंडिया ए टीम में मौका दिया जा रहा है. अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी वह ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे थे. पाटीदार ने 2023 में डेब्यू वनडे खेला तो 2024 में टेस्ट मैच खेले, उसके बाद से वह सीनियर टीम से बाहर चल रहे हैं.

तिलक वर्मा कप्तान तो रजत पाटीदार बनाए गए उपकप्तान

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
ग्रुप बी में भारत को पाकिस्तान के साथ रखा गया है. नेपाल और यूएई भी (संयुक्त अरब अमीरात) इसी ग्रुप में है. ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग की टीम शामिल हैं. इंडिया ए पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा. 22 नवंबर को पाकिस्तान ए से दूसरी टक्कर होगी जबकि ग्रुप राउंड का आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई के विरुद्ध खेलेगी. पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा.

इंडिया ए का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान.



Source link