Noida Ghaziabad AQI: सांसों पर स्मॉग का पहरा, नोएडा में 335, गाजियाबाद में 360, आगरा में 216, खोड़ा में 325

Noida Ghaziabad AQI: सांसों पर स्मॉग का पहरा, नोएडा में 335, गाजियाबाद में 360, आगरा में 216, खोड़ा में 325


Last Updated:

Noida Ghaziabad AQI: दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और मेरठ जैसे तमाम शहरों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है. यही वजह है कि दिल्ली में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है. हवा जहरीली होने के कारण लोगों को सांस लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Zoom

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हवा हुई जहरीली.

नोएडाः सर्दी के आने से पहले ही हवा जहरीली होने लगी है. आलम यह है कि सुबह-सुबह स्मॉग के चलते विजिबिलटी तक कम हो गई है. वहीं एक्यूआई यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो नोएडा के कई इलाकों में एक्यूआई यानी कि पीएम 2.5 300 के पार पहुंच गया है. सुबह-सुबह पीएम 2.5 नोएडा के सेक्टर 39 में 335, सेक्टर 150 में 317, सेक्टर 62 में 368, सेक्टर 125 में 267, सेक्टर 116 में 277, सेक्टर 1 में 283 पहुंच गया. वहीं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III में पीएम 2.5 205, शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास 259 पहुंच गया. इसके अलावा गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 127, इंदिरापुरम में 260, वसुंधरा में 262, वेव सिटी के पास 308, लोनी में 360, संजय नगर में 311, नई तहसील लोनी में 372 दर्ज किया गया.

आगरा में एक्यूआई पहुंचा 200 के पार
इसके अलावा गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी के पास एक्यूआई 82 दर्ज किया गया है. वहीं आगरा के शास्त्रीपुर में 202, शाहजहां गार्डन में 118, सेक्टर-3बी आवास विकास कॉलोनी में 137, रोहता में 216, मनोहरपुर में 122, संजय पैलेस के पास 173 दर्ज किया गया. लखनऊ के बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के पास 38, कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 के पास 37, तालकटोरा डिस्ट्रिक्ट इंडस्टी सेंटर के पास 52, लालबाग के पास 77, गोमती नगर के पास 140, केंद्रीय विद्यालय के 41 दर्ज किया गया.

मेरठ में एक्यूआई पहुंचा 300 के पार
मेरठ के जय भीम नगर इलाके में 325, गंगा नगर के पास 252, एमआईईटी कॉलेज के पास 91 और पल्लवपुरम फेस-2 इलाके में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू एनआईटी के पास 38, नगर निगम के पास 88 और झूंसी इलाके में एक्यूआई 50 दर्ज किया गया. वहीं वाराणसी के मलदहिया इलाके में एक्यूआई 77 और भेलूपुर में एक्यूआई 81 दर्ज किया गया.

खोड़ा में एक्यूआई 300 के पार
बरेली के राजेंद्र नगर इलाके में 184 और सिविल लाइन्स इलाके में एक्यूआई 57 पहुंच गया. झांसी के शिवाजी नगर में एक्यूआई 92 पहुंच गया. खोड़ा के प्रशांत गार्डन इलाके में एक्यूआई 303 दर्ज किया गया है. मोदीनगर के एसआरएम यूनिवर्सिटी के पास एक्यूआई 257 दर्ज किया गया है. मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी इलाके में एक्यूआई 264 और बुढ़ाना मोड़ के पास एक्यूआई 226 दर्ज किया गया है.



Source link