Indian Army Medical Officer Recruitment 2026: एमबीबीएस पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, 120 पदों पर निकली भर्ती

Indian Army Medical Officer Recruitment 2026: एमबीबीएस पास युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का मौका, 120 पदों पर निकली भर्ती


नई दिल्ली (Indian Army Medical Officer). देश सेवा के जज्बे के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने का बेहतरीन अवसर है. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके जरिए देश के योग्य पुरुष और महिला डॉक्टरों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में मेडिकल ऑफिसर के रूप में देश सेवा करने का गौरव हासिल होगा.

कुल 120 पदों में से 90 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 30 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. देश की रक्षा के साथ-साथ मेडिकल प्रोफेशन में ऊंचाइयां छूने के लिए यह बेस्ट है. सेना में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तय की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सशस्त्र बल की ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं.

भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी कैसे मिलेगी?

भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती से जुड़ी खास बात है कि इसमें एमबीबीएस के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा धारक युवा भी आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के चरणों से गुजरना होगा. इसके बाद देश की तीनों सेनाओं में सेवा देने का सपना पूरा होगा. जानिए सेना में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें- योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन की प्रक्रिया.

योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?

भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का होना बेहद जरूरी है. जानिए भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने की पात्रता:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, अभ्यर्थी का राज्य मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. पीजी डिप्लोमा और पीजी (MD/MS/DNB) डिग्री धारक युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा (31 दिसंबर 2026 तक):

  • एमबीबीएस और पीजी डिप्लोमा धारकों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है (यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1997 या उसके बाद का होना चाहिए).
  • पीजी (MD/MS) डिग्री धारकों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है (यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1992 या उसके बाद का होना चाहिए).

भारतीय सेना में भर्ती 2026 अपडेट

अगर आप भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये डेट्स नोट कर लें:

  • विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 7 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है. इसका भुगतान ऑनलाइन मोड (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) के जरिए किया जाएगा.

समझें चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू की प्रक्रिया

एएफएमएस (AFMS) मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया बेहद ट्रांसपेरेंट होती है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: ऑनलाइन आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स और अंकों के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
  • इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दिल्ली स्थि आर्मी हॉस्पिटल (Research & Referral) में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह इंटरव्यू दिसंबर 2026 में होने की संभावना है.
  • मेडिकल और फिजिकल टेस्ट: इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल और फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा. ये सभी चरण सफलताપૂર્વक पार करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

सेना में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सेना में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • एएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए ‘Medical Officer (SSC) Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गईं डिटेल्स एंटर करके अपना नया रजिस्ट्रेशन (Sign Up) पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी लॉग-इन आईडी और पासवर्ड से एप्लीकेशन फॉर्म में लॉगिन करें.
  • फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारियां भरें.
  • अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे एमबीबीएस डिग्री, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर) अपलोड करें.
  • निर्धारित 200 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.



Source link