Last Updated:
Gurugram Trump Tower News: गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित लग्जरी ट्रंप टावर्स में 6.7 करोड़ रुपये चुकाकर फ्लैट खरीदने वाले वरुण सुहाग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट मिलने के बाद दो महीने तक लिफ्ट बंद रहने और गार्ड्स द्वारा कंट्रोल किए जाने के कारण उन्होंने खुद को ‘नजरबंद’ बताया. इसके अलावा, पर्दों के बिना कांच की बड़ी खिड़कियों के कारण निजता खतरे में पड़ने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी टावर से कोई भी उन्हें नहाते हुए देख सकता है.
गुरुग्राम के लग्जरी अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स का छलका दर्द.
Gurugram Flat News: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-65 के मशहूर ट्रंप टावर्स में करोड़ों रुपये खर्च करके आशियाना खरीदने वाले एक खरीदार को ऐसी फजीहत झेलनी पड़ी कि सोशल मीडिया पर उसका दर्द छलक उठा. द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एविएशन बिजनेस चलाने वाले 42 वर्षीय वरुण सुहाग ने इस लग्जरी प्रोजेक्ट के टॉवर सी में साल 2018 में 6.68 करोड़ रुपये देकर फ्लैट बुक किया था और मध्य 2025 में इसका पूरा भुगतान कर दिया था. लेकिन जब वे अक्टूबर 2026 में अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हुए थे. उन्होंने उन्हें जो अनुभव मिला, उसने बिल्डर M3M और मेंटेनेंस प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी.
I the owner of Apartment number 36C, Trump Towers Delhi NCR, Sector 65, Gurugram have been put under house arrest by the builder M3M and management, Mr. Pankaj Bansal. https://t.co/uOntihr8Cw