DRM ऑफिस में मिली रेलवे अधिकारी की लाश, भागे-भागे पहुंची पुलिस, मौत की वजहों को लेकर जांच शुरू

DRM ऑफिस में मिली रेलवे अधिकारी की लाश, भागे-भागे पहुंची पुलिस, मौत की वजहों को लेकर जांच शुरू


Last Updated:

Agra News: आगरा में डीआरएम ऑफिस के चैंबर में असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. तीन महीने पहले ही ट्रांसफर होकर आगरा आए थे. मृतक की पहचान अभिषेक सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है. वहीं पुलिस अभिषेक की मौत के कारणों को लेकर जांच में जुट गई है.

Zoom

आगरा के डीआरएम ऑफिस के चैंबर में मिली रेलवे अधिकारी की लाश.

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में डीआरएम कार्यालय में देर रात को रेलवे अधिकारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका है कि रेलवे अधिकारी ने आत्महत्या की है. लाश मिलने की सूचना पर रेलवे विभाग के अधिकारियों समेत थाना पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी. मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के DRM कार्यालय में स्थित चैंबर का है. तीन महीने पहले प्रयागराज से ट्रांसफर होकर अभिषेक सिंह कुशवाह आगरा रेलवे मंडल में असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर पद पर आए थे.

रविवार की देर रात को अभिषेक का शव संदिग्ध अवस्था में चैंबर के अंदर पड़ा मिला. जिसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया. सूचना पर तमाम रेलवे के अधिकारियों समेत पुलिस भी पहुंच गई, और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

वहीं मृतक अभिषेक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके संबंधित विभाग के सीनियर अधिकारियों के द्वारा अभिषेक का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी कई बार उन्होंने की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. जिसके चलते देर रात को अभिषेक ने आत्महत्या की. फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है.



Source link