Last Updated:
आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज हो गया है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 2 नवंबर की रात 12 बजे सुपरस्टार को बर्थडे विश करते हुए गाना रिलीज किया. किंग के पहले गाने में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली है. इस गाने को अरिजीत सिंह और एड शीरन ने अपनी जादुई आवाज दी है.
‘KING’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है.
नई दिल्ली. आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. किंग खान के जन्मदिन पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म KING का पहला गाना रिलीज कर दिया है. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 2 नवंबर को रात 12 बजे शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया. इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही है. इससे पहले इस जोड़ी ने फिल्म ‘पठान’ से पर्दे पर तहलका मचाया था. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर ‘किंग’ के जरिए उस जादू को दोहराना चाहते हैं.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म किंग के पहले गाने में दोनों ने पर्दे पर तहलका मचा दिया है. इस गाने में शाहरुख और दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ ही अरिजीत सिंह और एड शीरन की जुगलबंदी ने भी सबका खूब ध्यान खींचा है. ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाये’ में एड शीरन के गाने का मिक्स है. इसके साथ ही इसको अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने आवाज दी है.
KING के गाने में छाई अरिजीत सिंह की आवाज
‘तू मिल जाये’ को सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. इस गाने के लिए दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को पीयूष और शाहजिया ने कोरियोग्राफ किया है. किंग के पहले गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. गाने में अरिजीत सिंह और एड शीरन की जुगलबंदी हो या फिर दीपिका और शाहरुख का वही पुराना जादू, नेटिजेंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.
24 दिसंबर को आ रहा ‘KING’
किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म का गाना रिलीज किया. वो अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘ये दौर इश्क का नसीबवालों को मिलता है, जहां बारूद की खुशबू में गुलाब खिलता है’. इस पोस्ट में सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को टैग किया है. ‘किंग’ 24 दिसंबर को क्रिस्मस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.