शाहरुख खान के एब्स और दीपिका की खूबसूरती पर फिदा हुए करण जौहर, ‘किंग’ के पहले गाने को बताया ब्लॉकबस्टर!

शाहरुख खान के एब्स और दीपिका की खूबसूरती पर फिदा हुए करण जौहर, ‘किंग’ के पहले गाने को बताया ब्लॉकबस्टर!


Last Updated:

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.गाने में दीपिका और शाहरुख की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है. अब इस गाने के सोशल मीडिया पर छाते ही फिल्ममेकर करण जौहर भी इस गाने के दीवाने हो गए हैं. इस गाने की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. उन्होंने शाहरुख के दमदार एब्स और दीपिका की खूबसूरती की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रिलीज होते ही छा गया शाहरुख का गाना (फोटो साभार: News18english)

नई दिल्ली. शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी मच अवेटेड फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर अपनी जगह पक्की कर ली है. अब खुद करण जौहर भी इस गाने की तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की क्लिप शेयर की है और गाने को लेकर अपनी दिल की बात बयां की है.

आज 2 नवंबर को मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म KING का पहला गाना रिलीज कर दिया है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है. इस गाने ने करण जौहर का दिल भी जीत लिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गाने को लेकर पोस्ट शेयर की है और दीपिका और शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है.

करण जौहर ने गाने को बताया ब्लॉकबस्टर

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने ‘तू मिल जाए’ के रिलीज होते ही लोग गाने पर प्यार लुटा रहे हैं. खुद करण जौहर भी एक्ट्रेस की खूबसूरती और किंग के एब्स की जमकर की तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इससे पहले भी फैंस के दिलों पर राज कर चुकी हैं. अब एक बार फिर से वह लोगों के दिलो पर राज करने आ रहे हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हो चुका है. इस रोमांटिक गाने में शाहरुख और दीपिका की शानदार केमिस्ट्री लोगों को हैरान कर रही हैं. खुद करण जौहर ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है.

गाने के मुरीद हुए करण जौहर
(फोटो साभार: instagram@karanjohar)

शाहरुख-दीपिका की जोड़ी पर लुटाया प्यार

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राशाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज होते ही छा गया है. इस गाने में दोनों स्टार्स की म स्टोरी पर फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ को शेयर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में, दीपिका पादुकोण और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए लिखा, ‘किंग का ऑडियो, किंग के विजुअल्स, क्वीन जैसी खूबसूरती और जबरदस्त एब्स. ब्लॉकबस्टर म्यूजिक चार्ट्स के लिए सब कुछ तैयार है. करण के इस पोस्ट से साफ है कि वह शाहरुख और दीपिका की जोड़ी के साथ-साथ गाने के म्यूजिक और उसके विजुअल्स से भी काफी प्रभावित हुए हैं. उनकी इस तारीफ के बाद गाने को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है.

करण जौहर की पोस्ट वायरल
(फोटो साभार: instagram@karanjohar)

बता दें कि शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में शाहरुख और दीपिका का रोमांटिक अंदाज देख लोग फिल्म की रिलीज को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.



Source link