Last Updated:
Shah rukh Khan Birthday: आज 2 नवंबर को शाहरुख खान का 61वां जन्मदिन है. इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने किंग खान पर प्यार लुटाया है. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने शाहरुख खान को विश करते हुए उनके साथ फोटो शेयर की. वहीं रितेश ने एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की.
रितेश देशमुख ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की बधाई. (फोटो साभार एक्स @Riteishd)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने उनपर प्यार लुटाया है. आज किंग खान अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर कई सितारों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और दिल खोलकर प्यार जताया. वहीं, कुछ कलाकारों ने शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. इस लिस्ट में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख का नाम भी शामिल है.
एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया एक्स पर शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख भाई. आप हमारे लिए किंग हैं और हमेशा रहेंगे. हंसी और प्यार से भरा आपका दिन शानदार बीते. किंग तो ब्लॉकबस्टर होने वाली है. 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू छाने का बेसब्री से इंतजार है. लव यू’.
रितेश देशमुख ने ‘किंग’ खान पर लुटाया प्यार
(फोटो साभार X@Riteishd)
रितेश के इस मेसेज में शाहरुख के लिए उनका प्यार और सम्मान साफ नजर आया. उन्होंने एक्टर को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनकी अगली फिल्म को लेकर भी अपनी उम्मीदें जाहिर कर दीं. रितेश की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने भी किंग खान को खास अंदाज में विश किया.
उन्होंने शाहरुख के साथ रितेश और अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक्टर एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. जेनेलिया ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हम आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे. मैं सच में ‘किंग’ के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. जल्द मिलते हैं- बड़ा सा हग’. जेनेलिया और रितेश का शाहरुख के साथ अच्छा रिश्ता रहा है. दोनों अक्सर किंग खान के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हैं.
दीपशिखा नागपाल ने लिखा प्यार भरा पोस्ट
(फोटो साभार इंस्टाग्रामdeepshikha.nagpal)
किंग खान के जन्मदिन प्यार लुटाने वालों की लिस्ट में दीपशिखा नागपाल भी शामिल रहीं. उन्होंने अभिनेता के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए लिखा कि हमारे इकलौते किंग खान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. उन्होंने उम्मीद जताई कि शाहरुख हमेशा की तरह चमकते रहें और उनकी अगली ख्वाहिश उनके साथ फिर से काम करने की है. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने किंग खान के साथ अपना वीडियो शेयर किया.