Last Updated:
बॉलीवुड के गलियारों में स्टार किड्स का लाइफस्टाइल हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है. कभी उनका फैशन सेंस तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट्स इंटरनेट पर छा जाती हैं. इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले अरहान खान का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. अरहान ने अपने ग्रूमिंग सेशन की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर मां मलाइका अरोड़ा ने मजेदार कमेंट किया है.
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान की तस्वीरें हुईं वायरल. (फोटो साभार: instagram@iamarhaankhan)
नई दिल्ली. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले अरहान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार अरहान ने अपनी जिंदगी की कुछ खास झलकियां शेयर की हैं, जिनमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस फोटो डंप में सैलून में आइब्रो थ्रेडिंग कराते हुए उनकी तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है. बेटे की इस फनी हरकत पर मां मलाइका अरोड़ा ने भी सलमान खान के अंदाज में मजेदार कमेंट किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.
अरहान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ग्रूमिंग सेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इनमें वह सैलून में बैठकर आइब्रो की थ्रेडिंग कराते नजर आ रहे हैं. उनकी इस पोस्ट पर मां मलाइका ने मजेदार रिएक्शन दिया. दरअसल, अरहान खान तस्वीरों में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी झलकियां दिखाई हैं.
अरहान खान के पोस्ट पर मां मलाइका अरोड़ा ने किया कमेंट
पोस्ट की एक तस्वीर में अरहान सैलून की कुर्सी पर आराम से लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान एक सैलून प्रोफेशनल धागे की मदद से उनकी आइब्रो को शेप देता दिखाई दे रहा है. अरहान के इस पोस्ट पर उनकी मां मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया. मलाइका ने बेटे की तस्वीर पर सलमान खान के अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, ‘इट्स डन ब्रो’.
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं अरहान
बता दें कि अरहान खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं. मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद 2002 में उनके घर बेटे अरहान का जन्म हुआ. दोनों ने कई साल तक साथ रहने के बाद 2016 में अलग होने का फैसला किया. इसके बाद 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों अपने बेटे अरहान के साथ कई मौकों पर नजर आते रहे हैं.