Last Updated:
Abishan Jeevinth Welcomes First Child: ‘टूरिस्ट फैमिली’ के डायरेक्टर अबिशन जीविंथ की जिंदगी में नई खुशियों ने दस्तक दी है. पत्नी अखिला ने बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने नवजात बेटी को गोद में लिए पहली तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खास खबर साझा की.
अबिशन जीविंथ बने पापा (फोटो साभार-instagram@ abishan_jeevinth)
नई दिल्ली: तमिल फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ से चर्चा में आए डायरेक्टर और एक्टर अबिशन जीविंथ के घर खुशियों ने दस्तक दी है. वह पत्नी अखिला इलांगोवन के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत कर चुके हैं. कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है.
अबिशन ने खुद सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर की. उनकी पोस्ट सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें बधाइयां देने लगे.
बेटी को गोद में लेकर शेयर की पिक
अबिशन जीविंथ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. इसमें वह अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आधिकारिक तौर पर अब एक बेटी का पिता बन गया हूं.’ उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस कपल को नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. खास बात यह है कि अबिशन और अखिला ने महज दो दिन पहले ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी. इसके तुरंत बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. लंबे समय तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था.
(फोटो साभार इंस्टाग्रामdeepshikha.nagpal)
प्रमोशन के दौरान किया था प्रपोज
अबिशन ने साल 2025 में अपनी फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सबके सामने अखिला को शादी के लिए प्रपोज किया था. उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. इसके बाद दोनों ने 31 अक्टूबर 2025 को चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित हनु रेड्डी बोटहाउस गार्डन में शादी की थी. इस शादी में शिवकार्तिकेयन, सिमरन, अनस्वरा राजन और सौंदर्या रजनीकांत जैसे सितारे शामिल हुए थे. अबिशन ने साल 2025 में फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. एम. शशिकुमार और सिमरन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और अबिशन को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई.
डायरेक्शन के बाद अबिशन ने साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘विथ लव’ से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. अब वह जल्द ही तमिल फिल्म ‘पिकासो’ में नजर आएंगे. गौतम शिवरामन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कन्नड़ स्टार शिवराजकुमार, शिवानी नागराम, योगलक्ष्मी और गाना विनोद भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म तमिल के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी.