नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. सीरीज की शुरुआत 13 नवंबर से पर्थ में होगी. टीम में पहली बार युवा खिलाड़ी महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की इस सीरीज में कुल 8 नए खिलाड़ी घरेलू मैदान पर अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं.
वनडे टीम में बियर्डमैन और ओलिवर पीक के अलावा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स व लियाम स्कॉट को को भी जगह मिली है. वहीं, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, बियर्डमैन और एडवर्ड्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम का हिस्सा बने हैं, जबकि विकेटकीपर लैकलान शॉ और सैम हार्पर के लिए अनकैप्ड प्लेयर हैं और उन्हें टीम के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है.
सीनियर पेसर्स को मिला है आराम
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम दिया है. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने वाले पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तेज गेंदबाजी त्रिमूर्ति को आराम दिया गया है, क्योंकि दिसंबर से उन्हें 10 टेस्ट मैचों का एक बड़ा शेड्यूल खेलना है.
इस के अलावा केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया की करारी टेस्ट हार के बाद, ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, जोश इंगलिस और कूपर कॉनोली सभी को वनडे टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, इनमें से कोई भी खिलाड़ी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होगा, जो 2 दिसंबर को कैनबरा में समाप्त हो रही है.
क्या है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज-
पहला वनडे: 13 नवंबर, पर्थ स्टेडियम
दूसरा वनडे: 15 नवंबर, एडिलेड ओवल
तीसरा वनडे: 18 नवंबर, बेलरिव ओवल
टी20 सीरीज-
पहला टी20: 21 नवंबर, एमसीजी
दूसरा टी20: 24 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
तीसरा टी20: 27 नवंबर, द गाबा
चौथा टी20: 29 नवंबर, एससीजी
पांचवां टी20: 02 दिसंबर, मनुका ओवल
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम :
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम- मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स केरी, कूपर कॉनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ऑली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा.
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम:
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम- मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिच ओवेन, लैकलान शॉ, एडम जम्पा.